• Sat. Aug 22nd, 2026

Master Yug

Newspaper

Top Tags

समाजवादी पार्टी का मास्टर स्ट्रोक पीडीए से ‘प्लान-100’ तकः क्या सपा की नई सामाजिक बिसात बदल देगी 2027 का चुनावी गणित

ByAdmin Masteryug

Jul 8, 2026

समाजवादी पार्टी का मास्टर स्ट्रोक पीडीए से ‘प्लान-100’ तकः क्या सपा की नई सामाजिक बिसात बदल देगी 2027 का चुनावी गणित

मास्टर युग✍️

उत्तर प्रदेश की राजनीति में चुनाव केवल नारों और रैलियों से नहीं, बल्कि सामाजिक समीकरणों और संगठनात्मक मजबूती से तय होते हैं। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन समाजवादी पार्टी ने अपनी नई रणनीति से राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है। 2024 के लोकसभा चुनाव में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) फॉमूर्ल की सफलता के बाद अब सपा प्लान-100 के जरिए दलित राजनीति में स्थायी
जगह बनाने की तैयारी कर रही है।
पार्टी की योजना अनुसूचित जाति और जनजाति के लगभग 100 उम्मीदवारों को मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। आरक्षित सीटों के साथ सामान्य सीटों पर भी दलित चेहरों को अवसर देने की रणनीति इस बात का संकेत दे रही है कि सपा अपनी पारंपरिक यादव-मुस्लिम छवि से आगे बढ़कर व्यापक सामाजिक प्रतिनिधित्व का संदेश देना चाहती है। अयोध्या से अवधेश प्रसाद की जीत और मेरठ में सुनीता वर्मा के प्रभावशाली प्रदर्शन ने इस सोच को और मजबूत कर दिया है कि दलित उम्मीदवार सामान्य सीटों पर भी निर्णायक साबित हो सकते हैं। यह रणनीति ऐसे समय में सामने आई है, जब बहुजन समाज पार्टी का जनाधार लगातार कमजोर हुआ है। दलित राजनीति में बने इस खाली स्थान पर सपा अपनी मजबूत दावेदारी पेश करना चाहती है। लेकिन विशेष रूप से गैर जाटव दलितों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश पार्टी की चुनावी रणनीति का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है। हालांकि, केवल टिकट वितरण चुनाव नहीं जिताता। इसी कारण सपा ने संगठन को भी नई ऊर्जा देने का अभियान शुरू किया है। लगातार
हार वाली 100 विधानसभा सीटों पर बूथ स्तर को भी मजबूत करने के लिए कार्यकताओं की सक्रियता बढ़ाने,और प्रभावशाली सामाजिक समूहों को संगठन से जोड़ने और क्षेत्रीय नेतृत्व को जवाबदेह बनाने की पहल इसी दिशा में उठाया गया कदम है। लेकिन यह राह आसान नहीं है। भाजपा पिछले कई वर्षों से दलित और गैर-यादव पिछड़े वर्गों में अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी है, जबकि बसपा भी अपने पारंपरिक आधार को पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रही है।और कांग्रेस भी दलित मुद्दों और संविधान की राजनीति के सहारे अपनी भूमिका तलाश रही है। ऐसे में 2027 का मुकाबला केवल दलों के बीच नहीं, बल्कि सामाजिक विश्वास और राजनीतिक विश्वसनीयता की भी परीक्षा होगी। स्पष्ट है कि सपा का प्लान 100 एक महत्वाकांक्षी राजनीतिक प्रयोग है। इसकी सफलता केवल उम्मीदवारों की संख्या से नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, मजबूत संगठन और प्रभावी नेतृत्व से तय होगी। यदि यह रणनीति जमीन पर असर छोड़ती है तो उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया भूचाल आ सकता है और नया अध्याय लिख सकती है,

जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग की तैयारियों का किया निरीक्षण क्षेत्र में 16 रेस्क्यू पिंजरे लगाए गए, थर्मल ड्रोन एवं ट्रैंक्विलाइजिंग टीमें सक्रिय
सियाली खद्दर की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर डीएम मुरादाबाद को दिया प्रार्थना पत्र कार्रवाई की मांग सिहाली खद्दर गांव में 0.4330 हेक्टेयर भूमि को दबंग व्यक्तियों ने किया कब्जा
उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव के निर्देश में 376 असिस्टेंट कमिश्नरों राज्य कर जीएसटी अधिकारियों के इधर से उधर स्थानांतरित करने की लगी झड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed