• Tue. Sep 29th, 2026

Master Yug

Newspaper

Top Tags

उत्तर प्रदेश सीएम के दौरे की प्रशासन ने पूरी की तैयारी 29 जून को 365.50 करोड़ रुपये की 63 विकास परियोजनाओं की देंगे मुरादाबाद को सौगात

ByAdmin Masteryug

Jun 28, 2026

उत्तर प्रदेश सीएम के दौरे की प्रशासन ने पूरी की तैयारी 29 जून को 365.50 करोड़ रुपये की 63 विकास परियोजनाओं की देंगे मुरादाबाद को सौगात

–मंडलायुक्त, डीएम और एसएसपी ने परखीं तैयारियां, 229 करोड़ के 37 कार्यों का होगा शिलान्यास
–मुरादाबाद नगर को सबसे ज्यादा 237.88 करोड़ तो कुंदरकी विधानसभा को 105.74 करोड़ की परियोजनाओं का मिलेगा तोहफा

मुरादाबाद, 27 जून। मुख्यमंत्री के 29 जून को प्रस्तावित मुरादाबाद दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। इस दौरे पर मुख्यमंत्री जिले को कुल 365.50 करोड़ रुपये की लागत वाली 63 अहम विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देंगे। इनमें 136.15 करोड़ रुपये की 26 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा, जबकि 229.35 करोड़ रुपये की लागत वाली 37 नई परियोजनाओं का शिलान्यास होगा।
मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर शनिवार को मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, उपाध्यक्ष एमडीए अनुभव सिंह और मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ गहन बैठक कर अंतिम रूपरेखा तय की।

तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सुरक्षित बनाने के लिए जिले के शीर्ष अधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह और जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया के नेतृत्व में हुई समीक्षा बैठक में हर एक बिंदु पर बारीकी से चर्चा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने सुरक्षा का अभेद्य खाका खींचा, जबकि मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी सिंह ने विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास से जुड़ी सभी फाइलों और व्यवस्थाओं को परखा। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि 29 जून के कार्यक्रम में किसी भी स्तर पर कोई प्रशासनिक या सुरक्षा संबंधी चूक नहीं होनी चाहिए।

विधानसभावार विकास का खाका
मुख्यमंत्री के इस दौरे में मुरादाबाद की तीन प्रमुख विधानसभाओं पर विकास की बारिश होगी। आंकड़ों के मुताबिक, मुरादाबाद नगर विधानसभा को सबसे बड़ा हिस्सा मिला है, जहां कुल 237.88 करोड़ रुपये की 24 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होना है। इसमें 84.06 करोड़ रुपये के 13 कार्यों का लोकार्पण और 153.82 करोड़ रुपये के 11 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। वहीं, कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र को 105.74 करोड़ रुपये की 27 परियोजनाओं की सौगात मिलेगी, जिसमें 39.60 करोड़ के 9 लोकार्पण और 66.14 करोड़ के 18 शिलान्यास के कार्य शामिल हैं। इसके अलावा, मुरादाबाद देहात क्षेत्र के लिए भी 21.88 करोड़ रुपये की 12 परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इनमें 12.49 करोड़ की 4 परियोजनाओं का लोकार्पण और 9.39 करोड़ रुपये की 8 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।

मुरादाबाद में लगातार बारिश के बीच जिलाधिकारी ने एसएसपी और नगर आयुक्त के साथ शहर में जल निकासी एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
मुरादाबाद गौशाला फाजलपुर एवं अस्थाई गौ संरक्षण केंद्र भटावली का उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक सिंह एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट (एसीएम) माधव उपाध्याय ने भारी बारिश में किया निरीक्षण
मुरादाबाद जोन SIB की टीम ने एक साथ तीन फर्मो पर मारे छापे 3 करोड़ 55 लाख की पकड़ी चोरी व्यापारियों द्वारा 34 लाख रुपए विभाग में किये जमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed