• Sun. Nov 8th, 2026

Master Yug

Newspaper

Top Tags

जोनल टैक्स बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने अपर आयुक्त ग्रेड-1 को ASMT 10 मे व्यापारियों को नोटिस दिए जाने के विरुद्ध दिया ज्ञापन

ByAdmin Masteryug

Oct 19, 2024

जोनल टैक्स बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने अपर आयुक्त ग्रेड-1 को ASMT 10 मैं व्यापारियों को नोटिस दिए जाने के विरुद्ध दिया ज्ञापन

आज दिनांक 19/10/2024 को ज़ोनल टैक्स बार एसोसिएशन मुरादाबाद का एक प्रतिनिधिमंडल संकाय के अध्यक्ष गुफरान माजिद के नेतृत्व में एडिशनल कमिश्नर आर एस द्विवेदी से मिले और संकाय की ओर से शाहवेज़ मलिक महासचिव द्वारा कर अवधि 2020-21 में जारी समस्याओं के संदर्भ में बताया गया कि कर-अवधि 2020-21 में जारी ASMT 10 में अधिकारियों द्वारा जो नोटिस व्यापारियों को दिए जा रहे हैं उनमें अनावश्यक जानकारी मांगी जा रही है जबकि ASMT 10 में केवल विसंगतियों से संबंधित ही प्रश्न पूछे जा सकते हैं एक ही कर-अवधि के मासिक स्तर पर भी नोटिस जारी किए जा रहे हैं और वार्षिक आधार पर भी नोटिस जारी कर के व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है जिस पर एडिशनल कमिश्नर महोदय ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इस संबंध अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
अध्यक्ष महोदय द्वारा कहा गया कि यदि ज़ोनल स्तर पर समाधान नहीं होता है तो इन समस्याओं के लिए मुख्यालय स्तर पर पत्र भेज कर अवगत कराया जायेगा इस अवसर पर अधिवक्ता दीपक कुमार गुप्ता, अनुज गुप्ता, राजदीप गोयल, हर्षित रस्तोगी, दीपक अग्रवाल तथा अमित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

भारतीय संपादक प्रेस क्लब मुरादाबाद के बैनर तले आज पत्रकारों ने मंडलायुक्त मुरादाबाद के माध्यम से उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया तथा पत्रकार के परिवार वालों को एक करोड रुपए का मुआवजा और एक नौकरी देने की मांग उठाई
हापुड के पत्रकार नसीम सिद्दीकी की विज्ञापन मांगने पर अशोक कुमार दड़ियाल तथा कपिल अग्रवाल और नरेश कुमार ने मिल कर 6 लोगों ने की थी हत्या मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार बाकी फरार
31 दिसंबर 2025 तक के बकाये पर मिलेगा लाभ, मूल बकाया जमा करने पर ब्याज और अर्थदंड में 100% तक छूट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed