

हापुड के पत्रकार नसीम सिद्दीकी की विज्ञापन मांगने पर अशोक कुमार दड़ियाल तथा कपिल अग्रवाल और नरेश कुमार ने मिल कर 6 लोगों ने की थी हत्या मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार बाकी फरार
पत्रकार नसीम अहमद सिद्दीकी की निर्मल पीट पीट कर की थी हत्या, मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार
जनवाणी संवाददाता, मेरठ दैनिक जनवाणी से लंबे समय से जुड़े रहे नसीम अहमद (60 वर्ष) की रविवार को हापुड़ में पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी । नसीम दीपावली के उपलक्ष में विज्ञापन के लिए जरौठी रोड स्थित एक फ्लोर मिल पर पहुंचे थे। नसीम और उनके साथियों के साथ जान से मारने की नीयत से मारपीट की गई, जिसमें नसीम बुरी तरह से अधमरा छोड़ा गया तथा मौके पर पहुंची पुलिस ने नसीम को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
कोठी गेट निवासी पत्रकार नसीम अहमद रविवार विज्ञापन के सिलसिले में जरौठी रोड स्थित फ्लोर मिल पर गए थे। उनके साथ सलाउद्दीन सहित अन्य लोग भी थे। सलाउद्दीन का आरोप है कि इसी दौरान 6 लोगों ने सारे पत्रकारों पर अटैक बोल दिया जिससे नसीम बुरी तरह घायल हो गए और उनके अस्पताल जाते समय मृत्यु हो गई

वारदात के बाद रोते-बिलखते नसीम अहमद के परिजन अस्पताल पहुंचे ।
बताया गया है कि नसीम के द्वारा जब विज्ञापन के लिए अशोक कुमार से कहा गया तो उन्होंने कई लोगों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। नसीम की भी पिटाई की गई। उन्हें हापुड़ में गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एसपी मधुबन कुमार सिंह सहित हापुड़ देहात, हापुड़ कोतवाली और बाबूगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल और मामले से जुड़े लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई। भारतीय संपादक प्रेस क्लब के अध्यक्ष ने कहा है कि ऐसे ही पत्रकारों पर अटैक होते रहे और नसीम को न्याय नहीं मिला तथा उसके परिवार वालों को एक करोड़ मुआवजा और उसके परिवार में एक व्यक्ति को नौकरी मिलनी चाहिए डीएम हापुड़ से निवेदन करते हैं कि अशोक कुमार का घर भी बुलडोजर द्वारा ध्वज किया जाए जिससे कोई ऐसी दोबारा से वारदात ना करें
