भारतीय संपादक प्रेस क्लब मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के बैनर तले आज पत्रकारों ने मंडलायुक्त मुरादाबाद के माध्यम से उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री को ज्ञापन तथा पत्रकार के परिवार वालों को एक करोड रुपए का मुआवजा और एक नौकरी देने की मांग उठाई






हापुड़ के पत्रकार नसीम अहमद के हत्यारों को फांसी देने की मांग तथा
भारतीय संपादक प्रेस क्लब मुरादाबाद ने आज दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को मंडलायुक्त के माध्यम से उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन दिया गया जिसमें भारतीय संपादक प्रवेश क्लब के प्रतिनिधियों ने मांग करते हुए कहा कि हापुड़ के पत्रकार नसीम अहमद की हत्या के मामले में फास्ट रेट न्यायालय में कैस चलकर आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए और मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। इस संबंध में भारतीय संपादक प्रवेश क्लब के संगठन की ओर से मुख्यमंत्री और मंडलायुक्त को संबोधित ज्ञापन भेजा गया है। ज्ञापन में बताया गया कि पत्रकार नसीम अहमद दीपावली पर विज्ञापन के सिलसिले में हापुड़ की जरोठी रोड स्थित एक फ्लोर मिल पर गए थे। आरोप है कि वहां विवाद के बाद उनके साथ बुरी तरह मारपीट की गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पहुंचते हुए गंभीर हालत हो गई थी अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। संगठन ने मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने, पात्र पत्रकारों को पेंशन योजना का लाभ देने और पत्रकारों को निःशुल्क शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराने की भी मांग की है।


