• Wed. Sep 23rd, 2026

Master Yug

Newspaper

Top Tags

मुरादाबाद के मुंडापांडे ग्राम करनपुर गांव के स्वास्थ्य केंद्र बना पशुओं का तबेला

ByAdmin Masteryug

Feb 7, 2024
  • उत्तर प्रदेश जनपद मुरादाबाद के स्वास्थ्य केंद्र बना पशुओं का तबेला जर्जर बिल्डिंग से कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना। स्वास्थ्य विभाग‌ व ब्लॉक अधिकारी व ग्राम प्रधान वरत रहे है ला परवाही*

जनपद मुरादाबाद ब्लॉक मुंडा पांडे में एक और गांव में स्वास्थ्य विभाग व ब्लॉक अधिकारीयों व ग्राम प्रधान की लापरवाही का मामला सामने आया है।आपको बतादें कि, ग्राम पंचायत करनपुर बरकी मंडियों विकास खंड मूंढापाडे जनपद मुरादाबाद में लग भग‌ 5 साल पहले उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से लाखों रुपयों से तय्यार उप-स्वास्थ्य केंद्र अब पशुओं का तबेला बन चुका है। जिसकी इमारत इतनी जर्जर हो चुकी है कि, ग्रामीणों को हर समय हादसे का एक बड़ा खतरा लगा हुआ है‌। हमारी टीम ने अपनी जान को जोखिम में डालकर रिपोर्टिंग के लिएं अंदर प्रवेश किया तो चारों तरफ गंदगी व कचरे के ढेर लगे हुए थे। आपको बता दें कि, अभी एक बर्ष पुर्व ही स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग की दीवार गिरने से आसिफ नामक एक लड़का चपेट में आ गया था। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था।जिसका अभी भी दिमागी उपचार चल रहा है।‌ आपको स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही है कि, जब से यह उप स्वास्थ्य केंद्र बना है अब तक कोई भी स्वास्थ्य कर्मी यहां पर नहीं बैठा है

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त ने साईं हॉस्पिटल पास दिल्ली रोड के शाम 6:30 बजे शमा रेस्टोरेंट पर मारा छापा पंजीकरण निलंबित कर कराया बंद
मुरादाबाद::सरकारी आश्वासन संबंधी विधानसभा समिति की उपसमिति ने की विभागवार समीक्षा।
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद जीएसटी विभाग की ‘खामोशी’ में तैयार हो रही है बड़ी कार्यवाही करने का खेल! मुखबिर तंत्र अलर्ट, फर्जी बिल और ‘इनवॉयस’ के खिलाड़ियों पर शिकंजे कसने की तैयारी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed