• Sun. Nov 8th, 2026

Master Yug

Newspaper

Top Tags

बैंक कर्मचारियों नेअंबेडकर पार्क पर कैंडल मार्च निकालकर किया प्रदर्शन

ByAdmin Masteryug

Jul 3, 2024

प्रथमा यू0पी0गामीण ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन द्वारा आज शाम मे कैंडल मार्च निकाला गया उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के सहायक प्रबंधक एवम फेडरेशन के चेयरमैन षडानन कुमार की 29.6.2024 को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी आज 4 दिनों बाद भी पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नही किया गया है। पुलिस पहले आत्महत्या का मामला बनाती रही परंतु बैंकरों के दबाब डालने के उपरांत उन्होंने मामले में हत्या की ओर देखने में भी ढुल मुल रवैया अपना रखा है।

यूoपीo ग्रामीण बैंक ऑफिशल फेडरेशन के अध्यक्ष ने बताया कि हमारे फेडरेशन द्वारा कमिश्नर मुरादाबाद को ज्ञापन दिया गया। परंतु अभी भी कोई कार्रवाई नही की गई है।इस कारण हमारे बैंकर साथियों ने अपने मृत साथी के न्याय के लिए आज दिनाक 3.7.2024 को शाम 6.00 बजे शांति पूर्वक विरोध दर्ज कराने के लिए कैंडल मार्च का आयोजन किया है।इस मार्च में AIPNBOA से महासचिव एवं UFBU Convenor सचिन चौधरी जी, इण्डियन बैंक से एन के राजवंश Workman Association AIBEA से पुष्पेंद्र चौधरी, PUPGBOF से अभिनव राय, शरद महेश्वरी, अजय कुमार, अनिल कुमार सागर, किसलय कुमार, अजीत सिंह, आशीष कुमार, महिला विंग से अर्पिता सचदेव, ऋतु टंडन , प्रथमा यू०पी० ग्रामीण बैंक से क्षेत्रीय प्रबंधक विनय मिश्रा, व् PUPGBOF के अध्यक्ष आशुतोष कुमार व् महासचिव सूरज तिवारी द्वारा रोश व्यक्त किया

भारतीय संपादक प्रेस क्लब मुरादाबाद के बैनर तले आज पत्रकारों ने मंडलायुक्त मुरादाबाद के माध्यम से उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया तथा पत्रकार के परिवार वालों को एक करोड रुपए का मुआवजा और एक नौकरी देने की मांग उठाई
हापुड के पत्रकार नसीम सिद्दीकी की विज्ञापन मांगने पर अशोक कुमार दड़ियाल तथा कपिल अग्रवाल और नरेश कुमार ने मिल कर 6 लोगों ने की थी हत्या मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार बाकी फरार
31 दिसंबर 2025 तक के बकाये पर मिलेगा लाभ, मूल बकाया जमा करने पर ब्याज और अर्थदंड में 100% तक छूट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed