• Sun. Nov 8th, 2026

Master Yug

Newspaper

Top Tags

मुरादाबाद के व्यापारियों का 20 लाख का सोना लेकर बंगाली कारीगर फरार पुलिस लगी तलाश में

ByAdmin Masteryug

Jan 17, 2025

मुरादाबाद के व्यापारियों का 20 लाख का सोना लेकर बंगाली कारीगर फरार पुलिस लगी तलाश में

मास्टर युग
उत्तर प्रदेश मुरादाबाद । थाना मुगलपुरा के क्षेत्र मौहल्ला कानून गोयन फैजगंज निवासी जेवलर्स संजय रस्तोगी ने इंस्पेक्टर मुगलपुरा को शिकायत पत्र देते हुए बताया गत 7 दिसंबर से 13 दिसंबर 2024 तक उसने 240 ग्राम सोना कारीगर को गहने बनाने के लिए दिया था लेकिन अब वह कारीगर अपनी दुकान बंद कर फरार हो चुका है।

जेवलर्स संजय रस्तोगी ने इंस्पेक्टर मुगलपुरा को बताया पश्चिम बंगाल थाना ताकेश्वर क्षेत्र गुड़िया भाटा पोस्ट व हाल निवासी मौहल्ला कानून गोयन फैजगंज डॉ राधा रानी गली निवासी अंसार अली सहाना का पुत्र याकूब सहाना को जो सोना गहने बनाने के लिए दिया गया था । उसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपयों की बताई जाती हैं। जेवलर्स संजय रस्तोगी ने बताया कि हम सभी सुनार याकूब सहाना को सोना देकर उससे गहने बनवाते थे। लेकिन इस बार मोटी रकम का सोना हाथ लगते ही याकूब फरार हो गया है। इंस्पेक्टर मुगलपुरा द्वारा पीड़ित सुनार की तहरीर के आधार पर आरोपी सोना कारीगर याकूब के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गौरतलब है कि इससे पूर्व में भी मंडी चौक के जेवलर्स से पश्चिम बंगाल निवासी बाप बेटा गहने बनाने के लिए दिए गए लगभग 50 लाख के सोने सहित फरार हो गए थे। इंस्पेक्टर मुगलपुरा द्वारा आरोपी याकूब की तलाश में एक टीम का गठन करते हुए जल्द ही उसको गिरफ्तार किए जाने के आदेश दिए गए हैं। पूर्व में पिता पुत्र द्वारा जो लाखो का सोना लेकर फरार हुए थे। वह सोना तीन सुनारों का बताया गया था और एक सुनार की तहरीर पर फरार पश्चिम बंगाल निवासी इन दोनों पिता पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी लेकिन आजतक इन दोनों धोखेबाजों का कुछ पता नहीं चल पाया है। पीड़ित जेवलर्स संजय रस्तोगी ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दविश दे रही हैं। इतना ही नहीं सोनीपत में इसकी लोकेशन ट्रेस होने के बाद सोनीपत स्थित ठिकाने पर छापा मारा गया लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग पाया वह यहां से अपने सभी काम करने वालों और बच्चों सहित यहां से फरार हुआ है। पुलिस लगातार उस अपराधी को ढूंढने में लगी हुई है

भारतीय संपादक प्रेस क्लब मुरादाबाद के बैनर तले आज पत्रकारों ने मंडलायुक्त मुरादाबाद के माध्यम से उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया तथा पत्रकार के परिवार वालों को एक करोड रुपए का मुआवजा और एक नौकरी देने की मांग उठाई
हापुड के पत्रकार नसीम सिद्दीकी की विज्ञापन मांगने पर अशोक कुमार दड़ियाल तथा कपिल अग्रवाल और नरेश कुमार ने मिल कर 6 लोगों ने की थी हत्या मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार बाकी फरार
31 दिसंबर 2025 तक के बकाये पर मिलेगा लाभ, मूल बकाया जमा करने पर ब्याज और अर्थदंड में 100% तक छूट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed