• Sun. Apr 19th, 2026

Master Yug

Newspaper

Top Tags

बिजनौर.. में वॉइस चांसलर सचिन महेश्वरी द्वारा गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों के बारे में महात्मा विदुर सभागार में की प्रेस कॉन्फ्रेंस

ByAdmin Masteryug

Aug 20, 2025

बिजनौर.. सोमवार में वॉइस चांसलर सचिन महेश्वरी द्वारा गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों के बारे में महात्मा विदुर सभागार में की प्रेस कॉन्फ्रेंस

बिजनौर 18 अगस्त, 2025:- प्रोफेसर सचिन महेश्वरी, माननीय वाइस चांसलर, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद द्वारा अपने विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों के बारे में कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में आज अपराह्न 03:30 बजे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री कि घोषणा के क्रम में स्थापित किया गया है जिसमें सरकार द्वारा प्रत्येक मंडल में कम से कम एक यूनिवर्सिटी स्थापित करने की बात कही गई थी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य प्रधानमंत्री के विजन को आगे बढ़ना और भारत को विकसित देशों की श्रेणी में सशक्त रूप से खड़ा करना है। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद स्थित गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय द्वारा सबसे ज्यादा एडमिशन करा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी क्लब के अंतर्गत अंडर ग्रेजुएट स्टूडेंट के क्षेत्र में पूरे देश में रजिस्ट्रेशन करने में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि उक्त क्लब के 90000 से अधिक मेंबर हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विश्व विद्यालय द्वारा दूसरे इनीशिएटिव में भी प्रगति की गई है और पूर्ण गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ शिक्षण कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है।
वाइस चांसलर ने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा रोजगार परक कोर्सेज प्रस्तावित है जिम एमएससी केमेस्ट्री एमएससी मैथमेटिक्स एमएससी बॉटनी, फिजिक्स कंप्यूटर साइंस, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश होम साइंस एवं ज्योग्राफी तथा m.com के कोर्स शामिल है। उन्होंने बताया कि सभी कोर्सों में यह प्रयास किया गया है की रोजगार परख और स्टूडेंट को कोर्स पूरा होने के पश्चात ही अच्छा प्लेसमेंट उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त से प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू किया जा चुका है, जिसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त निश्चित है उन्होंने कहा कि बिना प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन के किसी भी कोर्स में एडमिशन नहीं हो सकेगा। उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उसके द्वारा संचालित सभी कोर्स की फीस के बारे में आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी उन्होंने आह्वान किया कि विश्वविद्यालय की गुणवत्ता को और ज्यादा बढ़ाने के लिए शिकायतों का तत्परता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाएगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह डिप्टी कलेक्टर/ जिला सूचना अधिकारी हर्ष चावला, प्रिंसिपल वर्धमान डिग्री कॉलेज प्रीति खन्ना सहित कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि मौजूद थे।

मुरादाबाद के विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने माफियाओ प्लाटिंग बालों की नींदे की हराम अवैध प्लाटिंगो पर चलाया चाबुक
SIB अपर आयुक्त ग्रेड-2 द्वारा ईट भट्टों के खिलाफ जीएसटी चोरी करने बालों पर होगी बड़ी कार्रवाई लगेगा भारी जुर्माना छेडा अभियान
उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड मुरादाबाद के इंजीनियर और ठेकेदार मिलकर कर रहे सरकार की नीतियों को खोखला और इंजीनियर की मिली भगत से करोड़ों लगा दिए ठिकाने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed