• Sat. Nov 7th, 2026

Master Yug

Newspaper

Top Tags

आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में विभिन्न निर्माण/ स्थापना हेतु भूमि चिन्ह्यांकन/ पुनर्ग्रहण के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।

ByAdmin Masteryug

Jan 16, 2024

जिसमें जिलाधिकारी ने प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा करते हुए गंगा एक्सप्रेसवे की मिट्टी की परमिशन को लेकर चकबंदी विभाग को आवश्यक दिशा निर्देशित किया।
उपजिलाधिकारी चंदौसी एवं संभल को निर्देशित करते हुए कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के आवेदनों पर अपनी रिपोर्ट लगाते हुए निस्तारण करना सुनिश्चित करें। कोई भी आवेदन लंबित न रहे 15 दिन के अंदर मिट्टी की परमिशन का कार्य किया जाए।
जिलाधिकारी ने भूमि क्रय करने को लेकर संबंधित अधिकारियों से विस्तार पूर्वक चर्चा की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देशित किया।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मिनी स्टेडियम आनंदपुर भूमि चिन्हीकरण से संबंधित रोड के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं ग्राम सिमरई में भूमि चिन्हीकरण को लेकर जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। समस्त तहसीलों के न्यायालय की भूमि अधिग्रहण करने के प्रस्तावों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की।
इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी प्रदीप वर्मा,उप जिलाधिकारी चंदौसी संदीप कुमार वर्मा,उप जिलाधिकारी गुन्नौर रमेश बाबू,उप जिलाधिकारी संभल सुनील कुमार त्रिवेदी, डिप्टी कलेक्टर विनय कुमार मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर दीपक चौधरी, एवं समस्त तहसीलदार सहित चकबंदी विभाग के अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

भारतीय संपादक प्रेस क्लब मुरादाबाद के बैनर तले आज पत्रकारों ने मंडलायुक्त मुरादाबाद के माध्यम से उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया तथा पत्रकार के परिवार वालों को एक करोड रुपए का मुआवजा और एक नौकरी देने की मांग उठाई
हापुड के पत्रकार नसीम सिद्दीकी की विज्ञापन मांगने पर अशोक कुमार दड़ियाल तथा कपिल अग्रवाल और नरेश कुमार ने मिल कर 6 लोगों ने की थी हत्या मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार बाकी फरार
31 दिसंबर 2025 तक के बकाये पर मिलेगा लाभ, मूल बकाया जमा करने पर ब्याज और अर्थदंड में 100% तक छूट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed