• Tue. Sep 22nd, 2026

Master Yug

Newspaper

Top Tags

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की टीम नेअवैध प्लाटिंग के विरुद्ध छेड़ी मुहिम

ByAdmin Masteryug

Feb 2, 2024

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की टीम नेअवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध छेड़ी मुंहिम

उपाध्यक्ष शैलेश कुमार के आदेश अनुसार मुरादाबाद विकास
प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा आज दिनांक 02-02-2024 को अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा ग्राम खदाना में रोहित आदि द्वारा लगभग 10 बीघा भूमि में की गई अवैध प्लॉटिंग, जिसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश नगर नियोजन अधिनियम 1973 के अंतर्गत सुसंगत धारा में योजित वाद संख्या 55/2023 में ध्वस्तीकरण आदेश पारित था, को ध्वस्त किया गया।इसके साथ ग्राम खदाना में ही विक्की आदि द्वारा लगभग 8 बीघा क्षेत्रफल में की गई अवैध प्लॉटिंग, जिसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश नगर नियोजन अधिनियम 1973 की सुसंगत धारा में वाद संख्या 48/2023 योजित है, को ध्वस्त किया गया।
आज की इस कार्यवाही में प्राधिकरण के सहायक अभियंता के के शुक्ला, अवर अभियंता मनोज कुमार सिंह एवं सभी प्रवर्तन टीम के कर्मचारियों के साथ साथ थाना मझोला की भारी पुलिस बल उपस्थित रही।
प्राधिकरण की जनमानस से अपील है कि बिना प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराये कोई भी निर्माण कार्य नहीं करें। ऐसा पाये जाने पर प्राधिकरण द्वारा इसे सुसंगत धारा में कार्यवाही करते हुए कभी भी ध्वस्त किया जा सकता है।

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण
आदेश नियमानुसार
उपाध्यक्ष शैलेश कुमार

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त ने साईं हॉस्पिटल पास दिल्ली रोड के शाम 6:30 बजे शमा रेस्टोरेंट पर मारा छापा पंजीकरण निलंबित कर कराया बंद
मुरादाबाद::सरकारी आश्वासन संबंधी विधानसभा समिति की उपसमिति ने की विभागवार समीक्षा।
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद जीएसटी विभाग की ‘खामोशी’ में तैयार हो रही है बड़ी कार्यवाही करने का खेल! मुखबिर तंत्र अलर्ट, फर्जी बिल और ‘इनवॉयस’ के खिलाड़ियों पर शिकंजे कसने की तैयारी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed