• Sat. Nov 7th, 2026

Master Yug

Newspaper

Top Tags

मुरादाबाद वॉलीबॉल स्टेडियम टीम ने संभल को हराकर खिताब अपने नाम किया

ByAdmin Masteryug

Feb 6, 2024

वाॅलीबाल मुरादाबाद स्टेडियम ने संभल को हराकर जीता खिताब। नगर पंचायत ढकिया मे आयोजित एक दिवसीय हामिद मुंशी मेमोरियल वाॅलीबाल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मुरादाबाद स्टेडियम ने सम्भल को हराकर ख़िताब अपने नाम कर लिया।

सोमवार को नगर पंचायत ढकिया में हामिद मुंशी मेमोरियल वालीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में प्रदेश भर से आयी ग्यारह टीमों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष मुजम्मिल हुसैन और पूर्व ब्लाक प्रमुख सैय्यद मुजाहिद हुसैन ने पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी असलम जावेद के साथ किया।
मुरादाबाद की टीम ने सेमीफाइनल में आसिफ चौधरी आजमगढ़ को 25-22, 23-23, 25-22 और सम्भल ने सूफी क्लब ढकिया को 25-18, 25-19 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दोनों ही टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार अविजित प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल तक एक भी मैच नही हारी।
हजारों दर्शकों से खचाखच भरे खेल मैदान में सम्भल और मुरादाबाद के बीच हुए फाइनल मुकाबले में मुरादाबाद ने सम्भल को 25-19, 25-20 से हराकर फाइनल जीत कर खिताब पर कब्जा कर लिया।
विजेता और उपविजेता टीमों को आफाक सैफी ने ट्राफी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष मुजम्मिल हुसैन ने नगद पुरुस्कार राशी प्रदान की।
मैन ऑफ द टूर्नामेंट मुरादाबाद के खिलाड़ी मलिक को तथा बेस्ट लिबेरो सलीम अहमद को दिया गया।
कमेंट्रेटर रहीस अहमद, याकूब एडवोकेट, इस्तकार हुसैन, व शमीम अहमद ने की निर्णायक मौनिश, छोटे अंसारी और शकील अहमद रहे।
टूर्नामेंट की अध्यक्षता राष्ट्रीय खिलाड़ी असलम जावेद ने की इस अवसर पर फाकिर अली, मतलूब, नसीम अहमद, नईम अहमद, नसीम अहमद, नन्हे मलाई, हाजी फिरासत आदि वरिष्ठ खिलाड़ी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

भारतीय संपादक प्रेस क्लब मुरादाबाद के बैनर तले आज पत्रकारों ने मंडलायुक्त मुरादाबाद के माध्यम से उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया तथा पत्रकार के परिवार वालों को एक करोड रुपए का मुआवजा और एक नौकरी देने की मांग उठाई
हापुड के पत्रकार नसीम सिद्दीकी की विज्ञापन मांगने पर अशोक कुमार दड़ियाल तथा कपिल अग्रवाल और नरेश कुमार ने मिल कर 6 लोगों ने की थी हत्या मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार बाकी फरार
31 दिसंबर 2025 तक के बकाये पर मिलेगा लाभ, मूल बकाया जमा करने पर ब्याज और अर्थदंड में 100% तक छूट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed