• Sun. Aug 9th, 2026

Master Yug

Newspaper

Top Tags

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 18 मार्च को आगमन करेंगे पंडित धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री

ByAdmin Masteryug

Mar 7, 2024

मुरादाबाद में बुधवार को लोहिया वन सेक्टर 6 के निकट नया मुरादाबाद में श्री राम बालाजी धाम बाबा नीव करोरी आश्रम ट्रस्ट,रजि. लोहिया मानव कल्याण ट्रस्ट के तत्वाधान में 18 व 19 एवं 20 मार्च 2024 को हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कथा व्यास श्री पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार के द्वारा किया जाना सुनिश्चित हुआ है। इसी उपलक्ष में आज कार्यक्रम स्थल पर कार्य का शुभारंभ करने से पूर्व भूमि पूजन किया गया है। इसमें सभी देवी देवताओं का आह्वान किया गया पूजन में मुख्य यजमान विनीत कुमार गुप्ता लोहिया, विभोर कुमार गुप्ता लोहिया, अनिल कुमार शर्मा एवं कार्यक्रम से संबंधित ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं महानगर के अनेको सम्मानित महानुभावों के द्वारा भूमि पूजन एवं हवन किया गया है पूजन के तत्पश्चात विनीत कुमार गुप्ता लोहिया के द्वारा सभी पत्रकार बंधुओ को कार्यक्रम से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि आयोजन 17 मार्च 2024 से कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया जाएगा जिसमें विश्व विख्यात कथा व्यास श्री पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी बागेश्वर धाम सरकार का 18 मार्च को हमारे शहर में आगमन होगा किसके उपरांत दोपहर 2:00 बजे से हनुमंत कथा का शुभारंभ किया जाएगा। 19 तारीख को दिव्य दरबार सुबह 9 बजे से लगाया जाएगा एवं हनुमत कथा दोपहर 2 बजे से एवं इसी क्रम में 20 मार्च 2024 को हनुमत कथा की जाएगी जिसमें उन्होंने भक्तगणों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या मे पधार हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्य कमाएं, सभी धर्म प्रेमी जनता का आवाहन किया गया। आयोजकों के अनुसार महानगर एवं आसपास की कई जिलों से हनुमान भक्त कथा सुनने के लिए लगभग 2 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। उसी के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। विशाल पंडाल के अंदर कथा का आयोजन किया जायेगा। इस शुभ मौके पर

पीयूष लोहिया, अनमोल लोहिया, पंकज सक्सेना, राकेश गुप्ता, देवेंद्र बिष्ट, विनीत गुप्ता, गौरव अग्रवाल, शैलेंद्र प्रकाश गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, विनोद राय, जयदेव यादव, राजकुमार शर्मा, शुभम भारद्वाज, विकास गुप्ता, नितिन गुप्ता, अशोक सिंह, संजय तिवारी, राजेश सक्सेना, ज्ञानेंद्र देव शर्मा, धीरशांत दास, संजीव आकांक्षी, प्रदीप शर्मा, अजय गुप्ता, मोहित डूडेजा, रचित अग्रवाल, गिरीश चन्द्र, अमित गुप्ता, अवनीश गुप्ता, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग की तैयारियों का किया निरीक्षण क्षेत्र में 16 रेस्क्यू पिंजरे लगाए गए, थर्मल ड्रोन एवं ट्रैंक्विलाइजिंग टीमें सक्रिय
सियाली खद्दर की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर डीएम मुरादाबाद को दिया प्रार्थना पत्र कार्रवाई की मांग सिहाली खद्दर गांव में 0.4330 हेक्टेयर भूमि को दबंग व्यक्तियों ने किया कब्जा
उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव के निर्देश में 376 असिस्टेंट कमिश्नरों राज्य कर जीएसटी अधिकारियों के इधर से उधर स्थानांतरित करने की लगी झड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed