• Tue. Nov 10th, 2026

Master Yug

Newspaper

Top Tags

भारतीय लोकतंत्र बचाओ मोर्चा ने एडीएम सिटी को शिक्षा माफियाओं के खिलाफ दिया ज्ञापन

ByAdmin Masteryug

Apr 26, 2024

भारतीय लोकतंत्र बचाओ मोर्चा ने एडीएम सिटी को दिया ज्ञापन जिसमे उन्होंने कहा कि जनपद मुरादाबाद में शिक्षा माफियाओं की दबंगी चरम सीमा पर है,यहाँ प्राइवेट स्कूलो के संचालको ने मन मर्ज़ी से फीस बडा दी गयी है, और बहुत बड़ी कमीशन लेने के लिए स्कूल कोर्स अपने पूर्व से तय किये हुए पुस्तक विक्रेताओं से खरीदने के लिए अभिभावकों को मजबूर किया जा रहा है,यह पुस्तक विक्रेता मन मर्जी से किताबो व कॉपियों का विक्रय कर रहे है, स्कूल संचालको ने ऐसे प्राइवेट लेखकों की पुस्तकें कोर्स में शामिल की है, जो केवल उनके द्वारा पूर्व निर्धारित पुस्तक विक्रेताओं के अलावा दूसरी दुकानों पर नहीं मिलती इस प्रकार इन शिक्षा माफियाओं के द्वारा पूर्व शासनादेशो व प्रशासन के आदेशो का उलंघन कर छात्र छात्राओं व उनके माता पिता व अभिभावकों का शोषण किया जा रहा हैं स्कूलों द्वारा जो मन मर्ज़ी से फीस निर्धारित की है,उसको कम कराया जाए |यह कि स्कूल कोर्स में मन मर्ज़ी से बढोतरी की गयी है,उसको कम कराया जाए |और यह कि स्कूलों मे N.C.R.T. की किताबो को लागु कराया जाए | स्कूलप्रबंधको व संचालको के द्वारा अभिभावकों का जो शोषण किया जा रहा है उसको बंद किया जाए |यह कि स्कूलों में एडमिशन के सम्बन्ध में शासनादेश व प्रशासन के पूर्व आदेशों का कढ़ाई से पालन कराया जाए| भारतीय लोकतंत्र बचाओ मोर्चा को आपसे आशा है की जनहित की उपरोक्त मांगो को आप पूरा करेंगे
राष्ट्रीयअध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा कि उपरोक्त मांग पूरी नहीं की जाती है तो भारतीय लोकतंत्र बचाओ मोर्चा आन्दोलन करने को मजबूर होगा |

भारतीय संपादक प्रेस क्लब मुरादाबाद के बैनर तले आज पत्रकारों ने मंडलायुक्त मुरादाबाद के माध्यम से उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया तथा पत्रकार के परिवार वालों को एक करोड रुपए का मुआवजा और एक नौकरी देने की मांग उठाई
हापुड के पत्रकार नसीम सिद्दीकी की विज्ञापन मांगने पर अशोक कुमार दड़ियाल तथा कपिल अग्रवाल और नरेश कुमार ने मिल कर 6 लोगों ने की थी हत्या मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार बाकी फरार
31 दिसंबर 2025 तक के बकाये पर मिलेगा लाभ, मूल बकाया जमा करने पर ब्याज और अर्थदंड में 100% तक छूट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed