• Tue. Nov 10th, 2026

Master Yug

Newspaper

Top Tags

एमजीएम कॉलेज संभल की राष्ट्रीय सेवा इकाई ने पर्यावरण बचाने के लिए लोगों को किया जागरूक

ByAdmin Masteryug

Feb 24, 2025

एमजीएम कॉलेज संभल की राष्ट्रीय सेवा इकाई ने पर्यावरण बचाने के लिए लोगों को किया जागरूक

मास्टर युग✒️ संभल
आज दिनांक 24 फरवरी 2025 सोमवार को एमजीएम कॉलेज संभल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर के तृतीय दिवस में पर्यावरण सुरक्षा के संदर्भ में स्वयंसेवक सेविकाओं ने पौधा पोषण कार्य करते हुए पौधों को पानी दिया जिसमें वर्षा रेशल मोहम्मद अरबाज हेमलता अभय टीना राणा कुमकुम भारती साजियाअहमद मुस्कान फातिमा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पर्यावरण संरक्षण

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में इग्नू कोऑर्डिनेटर डा दिलदार हुसैन ने बताया की हमें पौधों को अपने परिवार के सदस्य के रूप में समझना चाहिए ग्लोबल वार्मिंग के चलते हमारे पहाड़ खिसक रहे हैं और ग्लोबल वार्मिंग के चलते हिमखलन हो रहा है उससे बचने के लिए हमें पेड़ पौधे ज्यादा से ज्यादा लगाना चाहिए जिससे हमारा देश पर्यावरण में नंबर वन हो जाए तथा पेड़ पौधों की कमी के कारण ही पर्यावरण दूषित हो रहा है और प्रत्येक छात्र को अपने घर में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए अगर घर में स्थान काम है तो गमले में पर्यावरण सुधार संबंधी पौधा अवश्य लगायें जिससे ऑक्सीजन का उत्पादन हो सके। कार्यक्रम मैं रहे अधिकारी डॉ नेमपाल सिंह ने बताया हमें पर्यावरण को बचाने हेतु नीम पीपल आदि वृक्ष लगाने होंगे। स्वयं सेविका शगुन तिवारी ने बताया कि हम अपने घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगायें। मुस्कान फातिमा ने बताया कि हम अपने घरों के आसपास खाली स्थान पर पौधे लगाकर पर्यावरण को बचा सकते है। कार्यक्रम का संचालन स्वयं सेविका शगुफा ने किया इस अवसर पर समस्त स्वयंसेवक सेविका उपस्थित रहे।

भारतीय संपादक प्रेस क्लब मुरादाबाद के बैनर तले आज पत्रकारों ने मंडलायुक्त मुरादाबाद के माध्यम से उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया तथा पत्रकार के परिवार वालों को एक करोड रुपए का मुआवजा और एक नौकरी देने की मांग उठाई
हापुड के पत्रकार नसीम सिद्दीकी की विज्ञापन मांगने पर अशोक कुमार दड़ियाल तथा कपिल अग्रवाल और नरेश कुमार ने मिल कर 6 लोगों ने की थी हत्या मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार बाकी फरार
31 दिसंबर 2025 तक के बकाये पर मिलेगा लाभ, मूल बकाया जमा करने पर ब्याज और अर्थदंड में 100% तक छूट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed