• Sun. Apr 19th, 2026

Master Yug

Newspaper

Top Tags

नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा रालोद अभिनय चौधरी का मुरादाबाद में हुआ भव्य स्वागत

ByAdmin Masteryug

Feb 28, 2025

नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा रालोद अभिनय चौधरी का मुरादाबाद में हुआ भव्य स्वागत

मुरादाबाद ::सर्किट हाउस 28 फरवरी 2025 को युवा राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी का राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा बनने के बाद जनपद मुरादाबाद में पहली बार आने पर मुरादाबाद इकाई ने किया जोरदार फूलों मालाओ से स्वागत और । इस अवसर पर सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चौधरी चरण सिंह चौक पहुंचकर भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह चौक पर तथा उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात पाकबड़ा स्थित श्री राम मंडप रामलीला मैदान में नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत हुआ। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह एडवोकेट ने किया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरमीत सिंह चीमा जिलाध्यक्ष मुरादाबाद युवा रालोद ने की। क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह एडवोकेट ने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। एवं जिला अध्यक्ष युवा रालोद गुरमीत सिंह चीमा ने चित्र भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में युवा राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने की दृष्टि से युवाओं को बुथ स्तर तक जोड़ने पर जोर दिया। नवयुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी पूर्व में युवा राष्ट्रीय लोकदल के पश्चिम के अध्यक्ष के साथ अनेकों महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी ने भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के देश हित में किए गए कार्य को याद करते हुए पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह जी का धन्यवाद करते हुए बताया कि मैं आज जो भी कुछ हूं स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह जी की देन है। नवनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह का आभार व्यक्त किया और बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा रालोद के रूप में जो बहुत बड़ी और अहम जिम्मेदारी मुझे दी है मैं इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा और मेहनत से निभाऊंगा।उन्होंने बताया की लोकदल कोई दल नहीं है बल्कि एक विचारधारा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी ने सभी पदाधिकारीगणों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और उनका आभार व्यक्त किया। स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा राष्ट्रीय लोकदल अजीत सिंह एडवोकेट, मनोज चौधरी जिलाध्यक्ष मुरादाबाद रालोद, गुरमीत सिंह चीमा जिलाध्यक्ष मुरादाबाद युवा, विमल चौधरी जिलाध्यक्ष युवा संभल, प्रदेश महासचिव रालोद चौधरी फहीमुद्दीन, प्रदेश सचिव सचिन चौधरी, सैयद राशिद अली, शाहनवाज हुसैन, रौनक खान, राहुल बालियान प्रदेश सचिव युवा रालोद, अनिल चौधरी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति, आदि सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे।

मुरादाबाद के विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने माफियाओ प्लाटिंग बालों की नींदे की हराम अवैध प्लाटिंगो पर चलाया चाबुक
SIB अपर आयुक्त ग्रेड-2 द्वारा ईट भट्टों के खिलाफ जीएसटी चोरी करने बालों पर होगी बड़ी कार्रवाई लगेगा भारी जुर्माना छेडा अभियान
उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड मुरादाबाद के इंजीनियर और ठेकेदार मिलकर कर रहे सरकार की नीतियों को खोखला और इंजीनियर की मिली भगत से करोड़ों लगा दिए ठिकाने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed