• Wed. Jun 3rd, 2026

Master Yug

Newspaper

Top Tags

मंडलायुक्त मुरादाबाद ने आज मुरादाबाद के गुरु जंम्भेश्वर विश्वविद्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत निर्माणाधीन परिसर में 1010 पौधों का किया रोपण

ByAdmin Masteryug

Jul 10, 2025

मंडलायुक्त मुरादाबाद ने आज मुरादाबाद के गुरु जंम्भेश्वर विश्वविद्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत निर्माणाधीन परिसर में 1010 पौधों का किया रोपण

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन परिसर में 1010 पौधों का रोपण किया गया। मंडलायुक्त मुरादाबाद आञ्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मा० प्रभारी कुलपति / मण्डलायुक्त, मुरादाबाद आञ्जनेय कुमार सिंह के द्वारा मोल श्री पौधे का रोपण किया गया।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीश कुमार द्विवेदी ने भी मोलश्री पौधे का रोपण किया। पौधारोपण के उपरान्त मण्डलायुक्त ने कहा कि प्रकृति की सबसे बड़ी देन जीवन है, और इस जीवन का सबसे खूबसूरत रूप है एक पेड़। जब हम किसी प्रियजन की याद में पेड़ लगाते हैं, तो यह न केवल उनका सम्मान है, बल्कि प्रकृति से हमरा गहरा और सजीव जुड़ाव का प्रतीक भी बन जाता है। माँ, जो हमारी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण और प्यार भरा हिस्सा है, उनके नाम पर एक पेड़ लगाना एक ऐसा कार्य है जो न केवल उनकी यादों को हमेशा जिंदा रखता है, बल्कि यह धरती पर हरियाली का एक अंश भी जोड़ता है। माँ की तरह यह पेड़ हमें शीतलता, सुकून और जीवन की शुद्धता प्रदान करता है। हर दिन जब यह पेड़ बढ़ता है, तो लगता है जैसे माँ की आशीर्वाद की छांव हमारी जिंदगी में हमेशा बनी रहेगी। यह पेड़ हर मौसम में अपना आकार बदलता है, जैसे माँ की ममता का स्नेह भी हर स्थिति में हमें संभालना है। माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना एक सुंदर और सशक्त कदम है, यह धरती को हरा-भरा बनाने में भी योगदान देता है। विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने और लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर व समस्त कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और मोल श्री, अमरूद, जामुन, शीशम, गुटेल व अर्जुन सहित कुल 1010 पौधे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed