उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री ने स्मार्ट सिटी मुरादाबाद में किया वृक्षारोपण। उन्होंने कहा वृक्ष पृथ्वी का आभूषण
सहकारिता मंत्री ने कहा, वृक्ष पृथ्वी का आभूषण, इसे सुसज्जित रखना हम सबकी जिम्मेदारी।
प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता विभाग जेपीएस राठौर ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शेफाली सिंह, महापौर नगर निगम मुरादाबाद विनोद अग्रवाल, एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और जनपद के नोडल अधिकारी अमित कुमार घोष एवं जिलाधिकारी अनुज सिंह डीएफओ मुरादाबाद के साथ मुरादाबाद शहर में सेक्टर – 7 स्थित पार्क में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण किया।
इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह और स्वयंसेवी संगठनों के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को पौधे प्रदान किए।
राज्य मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने ”एक पेड़ मां के नाम अभियान” के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण के अभियान से जोड़ने का कार्य किया है।
वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री द्वारा 5 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था और वर्ष 2025 में यह लक्ष्य बढ़ाकर 37 करोड़ हो गया है। वृक्षारोपण अभियान के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ा है और लोग पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए वृक्षारोपण कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वृक्ष पृथ्वी का आभूषण है और इस आभूषण के साथ पृथ्वी को सुसज्जित बनाए रखना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी बनती है।
शासन द्वारा जनपद का लक्ष्य 22.99 लाख निर्धारित किया गया है जिसे पूर्ण करने के लिए 23 विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी अमित कुमार घोष ने कहा कि पेड़ों के बिना जीवन संभव नहीं है और मुरादाबाद में वृक्षारोपण की काफी संभावनाएं हैं।
उन्होंने जनपद के 1014 विद्यालयों में वृक्षारोपण कराए जाने की पहल की सराहना की साथ ही कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आकाश पाल, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी, उपाध्यक्ष एमडीए अनुभव सिंह, डीएफओ अविनाश पांडे, एडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती किन्सुक श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी गण एवं आमजन मौजूद रहे।

