• Wed. Jun 3rd, 2026

Master Yug

Newspaper

Top Tags

दीपावली पर्व पर सभी धर्मों के लोग एक साथ खुशियां बांटे ठाकुर रामबीर सिंह

ByAdmin Masteryug

Oct 19, 2025

दीपावली पर्व पर सभी धर्मों के लोग एक साथ खुशियां बांटे ठाकुर रामबीर सिंह

मूंढापांडे संवाददाता
मूंढापांडे मंडल का कार्यक्रम महर्षि दयानंद लॉ कॉलेज भदासना और दलपतपुर मंडल का कार्यक्रम ब्लॉक सभागार मूंढापांडे में हुआ,कार्यक्रम में कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों को मिष्ठान, चांदी का सिक्का, दीपक, उपहार और देशी घी देते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी, ठाकुर रामवीर सिंह ने दीपावली पर्व की महत्वता पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए इस पर्व को सौहार्द व भव्यता के साथ मनाने का आह्वान किया, उन्होंने आगे कहा कि दीपावली पर्व भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति का अनुपम धरोहर है, इस कार्यक्रम का उद्देश्य राजनीतिक नहीं, बल्कि आत्मीय संवाद और सामाजिक एकता स्थापित करना है, ताकि दीपावली जैसे पर्व पर सभी लोग एक साथ खुशियाँ बाँट सकें, एव सभी पर असीम कृपा, अमन-चैन और सामाजिक समरसता बनी रहने की कामना की, कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख डॉ नवदीप यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता एडवोकेट, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सैनी, मंडल अध्यक्ष नीरज चंद्रा, देवेंद्र सिंह, दुर्गपाल सिंह , आयुष प्रताप ,जय सिंह,सुनील चंदा, विपिन जाटव, रजनीश चौहान, अनित , मनोज, रविन्द्र पाल, मुकेश ठाकुर, वालेचरन वाल्मीकि, दूल्हा नंबरदार,खुर्शीद मौलाना, मनोज तोमर, रंजीत यादव, कल्लू प्रधान , रूपचंद प्रजापति, वीरपाल , अशोक प्रजापति, परशुराम सैनी, गुड्डू लोधी सहित समस्त मंडल कार्यकारणी उपस्थित रहे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed