
मुरादाबाद के मंडलायुक्त अनंजय सिहं ने सिद्ध हॉस्पिटल के कार्यक्रम में धनतेरस के दिन दीप प्रजनन कर आरती उतार किया शुभारंभ तथा लेजर शो में मर्यादा पुरुषोत्तम राम की दिखी मनमोहक तस्वीर

सिद्ध हॉस्पिटल के कार्यक्रम में आज धनतेरस के दिन पीएसी चौराहे पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से दीपावली के अवसर पर धनतेरस के दिन लेजर लाइट से एक नया अद्भुत नजर सामने आया रामायण, गणेश वंदना और जलते दिखेंगे दीये, म्यूजिक के साथ प्रसंग सांस्कृतिक मूल्यों के साथ शहर के सिद्ध ग्लोबल तिकोना पार्क में जुटे लोग
मास्टर युग
मुरादाबाद :

मर्यादा पुरुषोत्तम राम के 14 साल वनवास को देखें तो उन्होंने वन में बिताए समय और घर वापसी तक समाज के लिए संदेश दिया। बेटे के रूप में पिता के हर निर्देश का पालन किया। वेशभूषा भी सामान्य रही। कोई राजभोग नहीं। रावण से नैतिकता की लड़ाई लड़ी। मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने हर बात में सामाजिक मूल्यों का संदेश दिया। ग्लोबल पार्क में दो दिवसीय लेजर शो में म्यूजिक के साथ रामायण, महाआरती और आतिशबाजी का दिव्य मनमोहक दृश्य देखने को मिला। सिद्ध कल्चर फाउंडेशन की ओर से पीएसी स्थित सिद्ध ग्लोबल तिकोना पार्क में 18 अक्टूबर को लेजर शो के साथ रामायण का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। जय श्रीराम के उद्घोष के साथ रंग-बिरंगी लेजर लाइटों के साथ रामायण दिखाई गई। दिल्ली की टीम इसमें डायलाग के साथ पूरी रामायण दिखाएंगे। शहर में लेजर शो के माध्यम से रामायण देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। मर्यादा पुरुषोत्तम राम की महाआरती के साथ शहर के सामाजिक लोग भी जुटे। सर्वप्रथम लेजर पर गणेश वंदना, भगवान शिव की स्तुति के साथ नृत्य और भगवान राम के भजन के साथ जय श्रीराम के उद्घोष लगाए गए। पूरे पार्क में लेजर लाइटों के साथ ही पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। फर्श पर धुएं के साथ लाइटों के बिखराव से दृष्य मनमोहक हो गया।
2021 से हो रहा लेजर शो

सिद्ध कल्चरल फाउंडेशन की ओर से आयोजित हो रहा है। लेजर शो, दीपावली का उल्लास बढ़ाने के लिए धार्मिक, सांस्कृतिक मूल्य और मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों को शो के माध्यम से प्रसारित किया गया। आतिशबाजी का नजारा भी देखने लायक रहा। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने लेजर शो को सराहा। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विरासत को संजोने के लिए इस तरह के आयोजन जरूरी हैं।
मर्यादा पुरुषोत्तम राम सांस्कृतिक मूल्यों के धरोहर हैं। दीपावली मर्यादा पुरुषोत्तम राम की घर वापसी का पर्व है। भगवान श्रीराम पिता के निर्देश पर जब वनवास पर गए तो भी समाज के सामने आदर्श कायम किया। अपने पिता की बात का अक्षरसा पालन किया। पिता के निर्देश के विपरीत कोई कार्य नहीं किया।
डा. अनुराग मेहरोत्रा, वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ एवं निदेशक सिद्ध कल्च ने पूरे देश के लिए प्रार्थना की
