• Mon. Mar 30th, 2026

Master Yug

Newspaper

Top Tags

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय सम्भल में नवीन क्षेत्रीय प्रबन्धक का हुआ भव्य स्वागत और पूर्व क्षेत्रीय प्रबन्धक की विदाई समारोह हुआ सम्पन्न

ByAdmin Masteryug

Nov 5, 2025

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय सम्भल में नवीन क्षेत्रीय प्रबन्धक का भव्य स्वागत एवं पूर्व क्षेत्रीय प्रबन्धक का विदाई समारोह हुआ सम्पन्न

मास्टर युग::
संभल उत्तर प्रदेश
तीन नवम्बर 2025 को उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय सम्भल में नवनियुक्त क्षेत्रीय प्रबन्धक रवि प्रकाश श्रीवास्तव का फूल मलाई पहनकर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय प्रबन्धक संजय गुप्ता का स्नेहपूर्ण विदाई समारोह भी सम्पन्न हुआ। समारोह के दौरान संजय गुप्ता द्वारा सम्भल में अपने दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान प्राप्त स्मरणीय अनुभवों एवं प्रेरणादायक प्रसंगों को उपस्थित अधिकारीगण एवं कर्मचारियों के साथ साझा किया इस दौरान वह भावुक भी हुए। नवागत क्षेत्रीय प्रबन्धक रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में बैंक के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए बैंक की प्रगति यात्रा को और अधिक गति प्रदान करने हेतु सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।
इस अवसर पर मोहित कनोडिया, उप क्षेत्रीय प्रबन्धक, बिभूति सिंह प्रभाकर, वरिष्ठ प्रबन्धक, अनिल सिंह दरियाल, वरिष्ठ प्रबन्धक, तथा राजीव कुमार, प्रबन्धक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कावेन्द्र सिंह, प्रबन्धक द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा हिमांशु गुप्ता, सहायक प्रबन्धक द्वारा तैयार की गई।

मुरादाबाद के विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने माफियाओ प्लाटिंग बालों की नींदे की हराम अवैध प्लाटिंगो पर चलाया चाबुक
SIB अपर आयुक्त ग्रेड-2 द्वारा ईट भट्टों के खिलाफ जीएसटी चोरी करने बालों पर होगी बड़ी कार्रवाई लगेगा भारी जुर्माना छेडा अभियान
उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड मुरादाबाद के इंजीनियर और ठेकेदार मिलकर कर रहे सरकार की नीतियों को खोखला और इंजीनियर की मिली भगत से करोड़ों लगा दिए ठिकाने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed