• Mon. Aug 24th, 2026

Master Yug

Newspaper

Top Tags

जीवाई चौकी प्रभारी 22 दिन के अंतराल में ही निलंबित नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के मामले में लापरवाही बरतने के उपरांत उपनिरीक्षक पर हुई कार्रवाई

ByAdmin Masteryug

Jul 9, 2026

जीवाई चौकी प्रभारी 22 दिन के अंतराल में ही निलंबित नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के मामले में लापरवाही बरतने के उपरांत उपनिरीक्षक पर हुई कार्रवाई

अमरोहा । जीवाई चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक को नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उन्हें 15 जून को पुलिस लाइन से जीवाई चौकी का प्रभार सौंपा गया था और महज 22 दिनों के भीतर यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, संबंधित उपनिरीक्षक इससे पहले मुरादाबाद जनपद के कई थानों में थानाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। स्थानीय पुलिस महकमे में यह चर्चा है कि चौकी का प्रभार मिलने के बावजूद उनकी कार्यशैली थानेदार जैसी ही रही, जिसके कारण उन्हें यह परिणाम भुगतना पड़ा। चौकी से कोई राहत न मिलने पर पीड़ित पक्ष ने सीधे पुलिस
अधीक्षक (SP) लखन सिंह यादव से शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तत्काल संज्ञान लिया। इसके बाद देर रात दुष्कर्म और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और पूरे प्रकरण की जांच शुरू की गई।
प्राथमिक जांच में लापरवाही की पुष्टि होने पर पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही, विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई -है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट -किया है कि महिला अपराधों, विशेषकर नाबालिगों से जुड़े मामलों-में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में त्वरित एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई करना सभी पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में यह चर्चा तेज हो गई है कि संवेदनशील मामलों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ -अब सख्त रुख अपनाया जा रहा है।

जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग की तैयारियों का किया निरीक्षण क्षेत्र में 16 रेस्क्यू पिंजरे लगाए गए, थर्मल ड्रोन एवं ट्रैंक्विलाइजिंग टीमें सक्रिय
सियाली खद्दर की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर डीएम मुरादाबाद को दिया प्रार्थना पत्र कार्रवाई की मांग सिहाली खद्दर गांव में 0.4330 हेक्टेयर भूमि को दबंग व्यक्तियों ने किया कब्जा
उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव के निर्देश में 376 असिस्टेंट कमिश्नरों राज्य कर जीएसटी अधिकारियों के इधर से उधर स्थानांतरित करने की लगी झड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed