• Sat. Jul 25th, 2026

Master Yug

Newspaper

Top Tags

जोनल टैक्स फेडरेशन (रजि.) मुरादाबाद के तत्वाधान में सिल्वर स्पून रेस्टोरेंट रामगंगा बिहार में पदाधिकारी का 2026′ 27 शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

ByAdmin Masteryug

Jul 25, 2026

जोनल टैक्स फेडरेशन (रजि.) मुरादाबाद के तत्वाधान में सिल्वर स्पून रेस्टोरेंट रामगंगा बिहार में पदाधिकारी का 2026′ 27 शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

मुरादाबाद। आज दिनांक 25 जुलाई 2026 को सिल्वर स्पून रेस्टोरेंट, रामगंगा विहार में ‘ज़ोनल टैक्स फेडरेशन (रजि.), मुरादाबाद’ के सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन (लखनऊ) के संस्थापक अध्यक्ष हर्ष शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि फेडरेशन के संस्थापक चेयरमैन गुफरान माजिद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन महासचिव क्षितिज शर्मा ने किया, जबकि संस्थापक चेयरमैन ने संस्था के गठन, उद्देश्यों और भावी कार्ययोजना को विस्तार से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर सत्र 2026-27 के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष ज़हीर मलिक, महासचिव क्षितिज शर्मा, उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल (हसनपुर), आशीष कामथानिया (रामपुर), सैय्यद अशरफ अली, मो० यूसुफ व अंजार हुसैन, कोषाध्यक्ष उदित अग्रवाल, संयुक्त सचिव विनीत वर्मा व राहुल वार्ष्णेय (बहजोई) तथा मीडिया प्रभारी गौरव गुप्ता सहित कार्यकारिणी सदस्य मनुज कुमार भारद्वाज, विशाल जोशी, अनस खान, अशरफ अली (बिलारी), इंद्रेश कुमार (बहजोई), अंकित गुप्ता, सऊद खान, तौहीद अहमद, जुहैब सुल्तान, मोहम्मद नईम, मोहम्मद सुहैब, सुनील कुमार, मो० बिलाल मलिक व मो० इमाद ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के उपरांत आयोजित परिचर्चा में अधिवक्ताओं ने टैक्स प्रैक्टिस में आ रही व्यावहारिक चुनौतियों जैसे सेंट्रल जीएसटी रजिस्ट्रेशन में तकनीकी व प्रशासनिक रुकावटें, वैट के पुराने व लंबित मामलों की जटिलताएँ और आयकर से जुड़ी प्रक्रियात्मक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, जिस पर अध्यक्ष ज़हीर मलिक ने सभी की शंकाओं का समाधान करते हुए आश्वस्त किया कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का निवारण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए जल्द ही फेडरेशन का एक प्रतिनिधिमंडल जीएसटी विभाग के उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर इन मुद्दों का स्थायी समाधान निकालेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed