• Sun. Sep 27th, 2026

Master Yug

Newspaper

Top Tags

मुरादाबाद में लगातार बारिश के बीच जिलाधिकारी ने एसएसपी और नगर आयुक्त के साथ शहर में जल निकासी एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

ByAdmin Masteryug

Sep 27, 2026

लगातार बारिश के बीच जिलाधिकारी ने एसएसपी और नगर आयुक्त के साथ शहर में जल निकासी एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

जलभराव की स्थिति में तत्काल जल निकासी सुनिश्चित करने तथा सभी प्रमुख नालों की नियमित निगरानी के दिए निर्देश

जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच आमजन की सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल एवं नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक के साथ मुरादाबाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल निकासी, विद्युत आपूर्ति, यातायात एवं प्रकाश व्यवस्था सहित आमजन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम बुद्धि विहार क्षेत्र में नगर निगम द्वारा जल निकासी हेतु संचालित समवेल का निरीक्षण किया। समवेल सक्रिय स्थिति में पाया गया। उन्होंने जलभराव की स्थिति में समवेल के संचालन, उसकी क्षमता, आउटलेट एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अपर नगर आयुक्त श्री अतुल कुमार एवं अपर नगर आयुक्त श्री अजीत कुमार से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने दिल्ली रोड स्थित गागन नदी में आउटलेट के रूप में उपयोग किए जा रहे प्रमुख नाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नाले से पानी का आउटलेट सुचारू रूप से होता हुआ पाया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शहर में जल निकासी व्यवस्था को लगातार प्रभावी बनाए रखा जाए तथा सभी प्रमुख नालों एवं जल निकासी बिंदुओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी वार्डों में व्यापक स्तर पर निगरानी रखी जाए। जहां कहीं भी जलभराव की स्थिति सामने आए, वहां तत्काल टीम लगाकर जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जल निकासी से जुड़े सभी संसाधनों एवं व्यवस्थाओं को सक्रिय स्थिति में रखने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने शहर में यातायात प्रबंधन, प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था आदि के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने पीटीसी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत नगरीय श्री प्रशांत कुमार से उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या, विद्युत भार तथा विद्युत आपूर्ति से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। उन्होंने बारिश के दौरान विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा आमजन को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। संबंधित विभागीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते हुए आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि बारिश के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर अंकुर श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट युवराज सिंह सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मुरादाबाद गौशाला फाजलपुर एवं अस्थाई गौ संरक्षण केंद्र भटावली का उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक सिंह एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट (एसीएम) माधव उपाध्याय ने भारी बारिश में किया निरीक्षण
मुरादाबाद जोन SIB की टीम ने एक साथ तीन फर्मो पर मारे छापे 3 करोड़ 55 लाख की पकड़ी चोरी व्यापारियों द्वारा 34 लाख रुपए विभाग में किये जमा
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त ने साईं हॉस्पिटल पास दिल्ली रोड के शाम 6:30 बजे शमा रेस्टोरेंट पर मारा छापा पंजीकरण निलंबित कर कराया बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed