• Fri. Sep 25th, 2026

Master Yug

Newspaper

Top Tags

सियाली खद्दर की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर डीएम मुरादाबाद को दिया प्रार्थना पत्र कार्रवाई की मांग सिहाली खद्दर गांव में 0.4330 हेक्टेयर भूमि को दबंग व्यक्तियों ने किया कब्जा

ByAdmin Masteryug

Aug 9, 2026

कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर डीएम मुरादाबाद को दिया प्रार्थना पत्र कार्रवाई की मांग
सिहाली खद्दर गांव में 0.4330 हेक्टेयर भूमि को दबंग व्यक्तियों ने किया कब्जा

मुरादाबाद। डिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम सिहाली खद्दर में सरकारी कब्रिस्तान की भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। गांव निवासी अरमान अली पुत्र जैतूल हसन ने दबंग व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिलाधिकारी मुरादाबाद को प्रार्थना पत्र देकर कब्रिस्तान की भूमि को कब्जामुक्त कराने और संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, गाटा संख्या-66, रकबा 0.4330 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दबंग अफसर अली के पुत्र मुश्ताक मुन्ना व मुन्ना आकिल तथा अफसर अली द्वारा उक्त कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा किया गया है।
शिकायतकर्ता ने प्रार्थना पत्र में संबंधित लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके खिलाफ थाना डिलारी और सिविल लाइंस, मुरादाबाद में मुकदमे दर्ज हैं। मामले में पहले भी जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसमें हल्का लेखपाल की झूटी रिपोर्ट संलग्न होने की बात कही गई है।

पुलिस बल के साथ कब्जा हटाने की मांग

अरमान अली ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की जांच के लिए उच्च अधिकारियों की टीम गठित की जाए और पुलिस बल की सहायता से सरकारी कब्रिस्तान की भूमि को कथित अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए। साथ ही शिकायत में नामजद लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। 7 अगस्त 2026 को दिए गए प्रार्थना पत्र के बाद अब ग्रामीणों की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। क्या जिलाधिकारी ऐसे लेखपाल और ऐसे दबंग व्यक्तियों पर कार्रवाई करते हैं जो सरकारी जमीनों पर कब्जा करते है और कराते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed