• Sun. Sep 13th, 2026

Master Yug

Newspaper

Top Tags

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त ने साईं हॉस्पिटल पास दिल्ली रोड के शाम 6:30 बजे शमा रेस्टोरेंट पर मारा छापा पंजीकरण निलंबित कर कराया बंद

ByAdmin Masteryug

Sep 13, 2026

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त ने साईं हॉस्पिटल पास दिल्ली रोड के शाम 6:30 बजे शमा रेस्टोरेंट पर मारा छापा पंजीकरण निलंबित एवं कराया बंद

मुरादाबाद, 12 सितंबर 2026। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा आज दिनांक 12 सितंबर 2026 को सायं लगभग 6:30 बजे खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान साईं अस्पताल के पास, दिल्ली रोड स्थित मेज़बान शमा रेस्टोरेंट के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
निरीक्षण के दौरान विभाग द्वारा रेस्टोरेंट का खाद्य पंजीकरण निलंबित करते हुए प्रतिष्ठान का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया।
यह कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय राजवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा की गई। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रजन सिंह एवं राजीव कुमार शामिल रहे।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण एवं कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

मुरादाबाद::सरकारी आश्वासन संबंधी विधानसभा समिति की उपसमिति ने की विभागवार समीक्षा।
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद जीएसटी विभाग की ‘खामोशी’ में तैयार हो रही है बड़ी कार्यवाही करने का खेल! मुखबिर तंत्र अलर्ट, फर्जी बिल और ‘इनवॉयस’ के खिलाड़ियों पर शिकंजे कसने की तैयारी,
जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग की तैयारियों का किया निरीक्षण क्षेत्र में 16 रेस्क्यू पिंजरे लगाए गए, थर्मल ड्रोन एवं ट्रैंक्विलाइजिंग टीमें सक्रिय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed