• Thu. Sep 24th, 2026

Master Yug

Newspaper

Top Tags

मुरादाबाद जोन SIB की टीम ने एक साथ तीन फर्मो पर मारे छापे 3 करोड़ 55 लाख की पकड़ी चोरी व्यापारियों द्वारा 34 लाख रुपए विभाग में किये जमा

ByAdmin Masteryug

Sep 24, 2026

मुरादाबाद जोन SIB की टीम ने एक साथ तीन फर्मो पर मारे छापे 3 करोड़ 55 लाख की पकड़ी चोरी व्यापारियों द्वारा 34 लाख रुपए विभाग में किये जमा

मुरादाबाद जोन में मेटल एवं मेटल स्क्रैप के व्यापार में हो रहे करापवंचन की गोपनीय सूचनाएं लगातार मिल रही थी| इसी के क्रम में अपर आयुक्त ग्रेड-1 मुरादाबाद जोन अशोक कुमार सिंह के निर्देशनुसार एवं आर0 ए0 सेठ, अपर आयुक्त ग्रेड-2 ( sib )मुरादाबाद जोन द्वारा इस व्यवसाय में हो रहें करापवंचन पर प्रभावी एवं ठोस कार्यवाही करने के सख्रत निर्देश मे जोन की प्रवर्तन इकाईयों को दिये गये । इन निर्देशक के क्रम में मूरादाबाद की विशेष अनुसंधान शाखाओं तथा JC मिलिंद राज संभाग -बी मुरादाबाद एवं JC शैलेंद्र कुमार उपाध्याय संभाग -ए sib मुरादाबाद के कुशल मार्गदर्शन में DC उत्तम तिवारी रेंज-A को निर्देशित करते हुए दो टीमों का गठन तथा दूसरी टीम DC वाम देव त्रिपाठी sib मुरादाबाद के द्वारा मेटल एवं मेटल स्क्रेप के व्यवसाय से सम्बस्थित व्यापारियों का डाटा विश्लेषण किया गया तथा गोपनीय सूचनाएं एकत्रित की गयी | इसके पश्चात तीन फर्मों को विस्तुत जांच हेतु चिन्हित किया गया । इनमें से दो फर्में तारे वाली मस्जिद के पास, पीरजादा, मुरादाबाद एवं एक फर्म मकबरा कैत वाली मस्जिद, खालसा वाली गली, मुरादाबाद के पते पर संचालित थी । इनफर्मों के ब्यापार स्थलों पर सर्च की कार्यबाही की गई जिसमें पाया गया है कि बड़ी मात्रा में करापवंचन हो रहा था मुरादाबाद की विशोष अनूसंधान शाखा की दोनों इकाईयों की टीमों द्वारा सघन जांच की गई | जिसमें पाया गया कि इन फर्मों द्वारा भारी मात्रा में बोगसआईाटींसी0 क्लेम करते हुए इसका उपयोग अपनी कर देयता के निष्पादन में किया गया है, जो अनुमन्य नहीं है | इन फर्मों की प्राथमिक जांच पर 355.00लाख का करापवंचन प्रकाशा में आया । सर्च के परिणामस्वरुप इन व्यापारियों द्वारा स्वयं 34 लाख रुपए राज्य कर विभाग में तत्काल जमा किए गए तथा सर्च की समस्त कार्यवाही मिलिन्द राज, संयुक्त आयुक्त समभाग-बी, मुरादाबाद एवं शौलेन्र कुमार उपाध्याय, संयुक्त आयुक्त समाग-ए, मुरादाबाद के कुशल मार्गदर्शन में उतम तिवारी, उपायुक्त (AC)अखिलेश कुमार, उपायुक्त, अकबर हुसैन, सहायक आयुक्त, संजय कुमार, सहायकआयुक्त, अरविन्द कुमार सिंह, राज्य कर अधिकारी, विजेन्र सिंह, राज्य कर अधिकारी एवं थीरज सिंह, राज्य कर अधिकारी द्वारा जांच में उपस्थित रहे

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त ने साईं हॉस्पिटल पास दिल्ली रोड के शाम 6:30 बजे शमा रेस्टोरेंट पर मारा छापा पंजीकरण निलंबित कर कराया बंद
मुरादाबाद::सरकारी आश्वासन संबंधी विधानसभा समिति की उपसमिति ने की विभागवार समीक्षा।
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद जीएसटी विभाग की ‘खामोशी’ में तैयार हो रही है बड़ी कार्यवाही करने का खेल! मुखबिर तंत्र अलर्ट, फर्जी बिल और ‘इनवॉयस’ के खिलाड़ियों पर शिकंजे कसने की तैयारी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed