• Thu. Nov 12th, 2026

Master Yug

Newspaper

Top Tags

मुरादाबाद गौशाला फाजलपुर एवं अस्थाई गौ संरक्षण केंद्र भटावली का उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक सिंह एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट (एसीएम) माधव उपाध्याय ने भारी बारिश में किया निरीक्षण

ByAdmin Masteryug

Sep 27, 2026

मुरादाबाद गौशाला फाजलपुर एवं अस्थाई गौ संरक्षण केंद्र भटावली का उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक सिंह एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट (एसीएम) माधव उपाध्याय ने भारी बारिश में किया निरीक्षण

मास्टर युग ✍️

आज दिनांक 27 सितंबर 2026 को बृहद को संरक्षण केंद्र फाजलपुर एवं अस्थाई गौ संरक्षण केंद्र भटावाली का निरीक्षण उप जिलाधिकारी सदर श्री अभिषेक सिंह एवं श्री माधव उपाध्याय अपर नगर मजिस्ट्रेट( ए सी एम) मुरादाबाद द्वारा लगातार तीन दिन से हो रही भारी बारिश और उसके कारण गौशालाओ में उत्पन्न समस्या , समाधान और अन्य समस्याओं के वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी के लिए लिए निरीक्षण किया गया। वृहद गौ संरक्षण केंद्र फाजलपुर पर गौ वंशीय पशुओं को दिए जा रहे हरा चारा, भूसा एवं पशु आहार आदि के विषय में प्रतिदिन की मात्रा एवं चारागाह भूमि पर बोए जाने वाले हरे चारा की वर्तमान स्थिति एवं बाढ़ से बचाव के लिए निर्माणाधीन प्लेटफार्म की प्रगति को देखा गया। दोनों गौशालाओं पर प्रतिदिन की व्यवस्था, पशुओं का स्वास्थ्य, पशुआहार की स्थिति एवं साफ सफाई आदि व्यवस्थ देखा गया। सभी व्यवस्था संतोषजनक पाए गई।

अस्थाई गौ संरक्षण केंद्र भटावाली पर आवश्यकता अनुसार खरंजा निर्माण एवं हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए गौशाला के आसपास की गोचर भूमि को गौशाला से संबद्ध करने के निर्देश दिए। गौशाला प्रभारी एवं ग्राम विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि गौशाला को उपलब्ध कराई गई गोचर भूमि पर कुछ ग्रामीणों द्वारा बिना अनुमति चारा उगाया जा रहा है और उत्पन्न चारे के गौशाला पर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। वक्त के संबंध में तत्काल लेखपाल को निर्देश देते हुए कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।
निरीक्षण के समय बृहद गौ संरक्षण केंद्र फाजलपुर एवं अस्थाई गौ संरक्षण भटावाली पर पशु चिकित्सा अधिकारी आदित्य गोयल, ग्राम विकास अधिकारी विनोद कुमार सागर एवं गौशाला प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, हल्का लेखपाल शालिनी सिंह, और पशु मित्र रमेश कुमार आदि संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

भारतीय संपादक प्रेस क्लब मुरादाबाद के बैनर तले आज पत्रकारों ने मंडलायुक्त मुरादाबाद के माध्यम से उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया तथा पत्रकार के परिवार वालों को एक करोड रुपए का मुआवजा और एक नौकरी देने की मांग उठाई
हापुड के पत्रकार नसीम सिद्दीकी की विज्ञापन मांगने पर अशोक कुमार दड़ियाल तथा कपिल अग्रवाल और नरेश कुमार ने मिल कर 6 लोगों ने की थी हत्या मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार बाकी फरार
31 दिसंबर 2025 तक के बकाये पर मिलेगा लाभ, मूल बकाया जमा करने पर ब्याज और अर्थदंड में 100% तक छूट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed