• Wed. Sep 23rd, 2026

Master Yug

Newspaper

Top Tags

CM शिंदे रहेंगे या जाएंगे? स्पीकर नार्वेकर ने अयोग्य ठहराया तो कौन संभालेगा महाराष्ट्र की कुर्सी? ये है बीजेपी का प्लान B

ByAdmin Masteryug

Jan 10, 2024

महाराष्ट्र विधानसभा में स्पीकर राहुल नार्वेकर आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके गुट के विधायकों के खिलाफ अयोग्यता मामले में फैसला सुनाएंगे. 18 महीने पहले शिंदे समेत 39 अन्य विधायकों ने तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी थी, जिसके कारण 57 साल पुरानी पार्टी शिवसेना में विभाजन हो गया था और MVA सरकार गिर गई थी. बाद में दलबदल विरोधी कानूनों के तहत दोनों गुट ने एक-दूसरे के विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग करते हुए क्रॉस-याचिकाएं दायर की थीं. महाराष्ट्र की राजनीति में आज बड़ा दिन है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत 40 विधायकों को दलबदल विरोधी कानूनों के तहत अयोग्य घोषित करने के  मामले में स्पीकर राहुल नार्वेकर अपना फैसला सुनाएंगे. ऐसे में यह सवाल तेजी से चलने लगा है कि अगर स्पीकर ने शिंदे और उनके विधायकों को अयोग्य घोषित किया तो महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री की कुर्सी कौन संभाल सकता है. यह चर्चाएं इसलिए भी मायने रखती हैं, क्योंकि बीजेपी ने साफ कहा है कि सरकार पर कोई संकट नहीं है.

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त ने साईं हॉस्पिटल पास दिल्ली रोड के शाम 6:30 बजे शमा रेस्टोरेंट पर मारा छापा पंजीकरण निलंबित कर कराया बंद
मुरादाबाद::सरकारी आश्वासन संबंधी विधानसभा समिति की उपसमिति ने की विभागवार समीक्षा।
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद जीएसटी विभाग की ‘खामोशी’ में तैयार हो रही है बड़ी कार्यवाही करने का खेल! मुखबिर तंत्र अलर्ट, फर्जी बिल और ‘इनवॉयस’ के खिलाड़ियों पर शिकंजे कसने की तैयारी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed