• Sun. Nov 8th, 2026

Master Yug

Newspaper

Top Tags

उत्तर प्रदेश राजकीय वाहन चालक संघ राज्य कर मुरादाबाद जोन का चुनाव हुआ संपन्न

ByAdmin Masteryug

Dec 23, 2024

मुरादाबाद मुरादाबाद का ‌द्बिवार्षिक चुनाव आज दिनांक 22 दिसंबर 2024 को उत्तर प्रदेश राजकीय वाहन चालक संघ राज्य कर मुरादाबाद जोन राज्य कर भवन रामगंगा विहार फेस टू मुरादाबाद में संपन्न हुआ जिसमें निर्विरोध जोनल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रहे तथा जोनल उपाध्यक्ष देवराज सिंह निर्विरोध रहे इसी में जोनल मंत्री मौं तय्यैब निर्विरोध रहे तथा जोनल प्रचार मंत्री परमिंदर सिंह निर्विरोध जीते

और जोनल कोषाध्यक्ष खजान सिंह निर्विरोध जीते मुरादाबाद जोन के राज्य कर भवन में राजकीय वाहन चालक संघ राज्य कर मुरादाबाद जोन के सभी चालक बंधु मौजूद रहे और सबने निर्विरोध चुनाव का समर्थन किया और जोनल अध्यक्ष को फूल मलाई पहनकर जोरदार स्वागत किया तथा जोनल मंत्री का भी जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें हाथों में उठा लिया और कहा अब आपके हाथ में डोर इसको ईमानदारी से निभाना उसी में राजेंद्र सिंह जोनल अध्यक्ष ने शपथ लेकर अपने ईमानदारी और निष्ठावान कार्य का आह्वान किया और मोहम्मद तय्यैब जोनल मंत्री ने भी शपथ ग्रहण कर ईमानदारी से और निष्ठावान से अपने कार्य करने का संकल्प लिया देवराज सिंह जोनल उपाध्यक्ष ने भी शपथ लेकर ईमानदारी और निष्ठावान से अपने कार्य संकल्प लेते हुए उत्तर प्रदेश राज्य के वाहन चालक संघ राज्य कर मुरादाबाद जोन का धन्यवाद किया

तथा बिजनौर के चंद्र देव राम जोनल संयुक्त मंत्री ने भी शपथ लेकर सबको नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और परमिंदर सिंह जोनल प्रचार मंत्री ने भी शपथ लेकर ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया तथा जोनल कोषाध्यक्ष खजान सिंह ने भी शपथ लेकर ईमानदारी निष्ठावान से कार्य करने का संकल्प लेते हुए सबका धन्यवाद किया उत्तर प्रदेश का राजकीय वाहन चालक संघ मुरादाबाद जोन का चुनाव संपन्न हुआ इसमें 22 वाहन चालक मौजूद रहे

भारतीय संपादक प्रेस क्लब मुरादाबाद के बैनर तले आज पत्रकारों ने मंडलायुक्त मुरादाबाद के माध्यम से उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया तथा पत्रकार के परिवार वालों को एक करोड रुपए का मुआवजा और एक नौकरी देने की मांग उठाई
हापुड के पत्रकार नसीम सिद्दीकी की विज्ञापन मांगने पर अशोक कुमार दड़ियाल तथा कपिल अग्रवाल और नरेश कुमार ने मिल कर 6 लोगों ने की थी हत्या मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार बाकी फरार
31 दिसंबर 2025 तक के बकाये पर मिलेगा लाभ, मूल बकाया जमा करने पर ब्याज और अर्थदंड में 100% तक छूट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed