• Tue. Sep 29th, 2026

Master Yug

Newspaper

Top Tags

महाप्रबंधक उत्तर रेलवे अशोक कुमार वर्मा ने आज ओक ग्रोव स्कूल, झाड़ीपानी एवं देहरादून रेलवे स्टेशन, हेल्थ यूनिट, देहरादून का किया निरीक्षण I

ByAdmin Masteryug

Mar 19, 2025

महाप्रबंधक उत्तर रेलवे अशोक कुमार वर्मा ने आज ओक ग्रोव स्कूल, झाड़ीपानी एवं देहरादून रेलवे स्टेशन, हेल्थ यूनिट, देहरादून का किया निरीक्षण I

आज 17 मार्च 2025 को महाप्रबंधक,उत्तर रेलवे, अशोक कुमार वर्मा का मुरादाबाद मंडल में आगमन हुआ महाप्रबंधक उत्तर रेलवे ने मसूरी –देहरादून के मध्य स्थित ओक ग्रोव स्कूल, झाड़ीपानी का निरीक्षण किया। वहां महाप्रबंधक /उत्तर रेलवे ने स्कूल में स्कूल के बच्चों से संवाद स्थापित करते हुए स्कूल एवं उनके अध्ययन से सम्बंधित जानकारी प्राप्त की I तथा

स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने महाप्रबंधक उत्तर रेलवे एवं प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी उत्तर रेलवे सुजीत कुमार मिश्रा एवं मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे मुरादाबाद राज कुमार सिंह का स्कूल में फ्लावर पॉट देकर स्वागत किया।
गया महाप्रबंधक उत्तर रेलवे ने स्कूल में बच्चों के लिए उपलब्ध सभी सुविधाओं का विस्तृत जानकारी ली तथा निरीक्षण किया। स्कूल के बच्चों ने अनेक रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने अनेक ड्राइंग कला से संबंधित प्रस्तुतियां महाप्रबंधक महोदय के सम्मुख प्रस्तुत की। महाप्रबंधक ने बच्चों की भरकर प्रशंसा की।तथा

स्कूल निरीक्षण उपरांत महाप्रबंधक उत्तर रेलवे ने देहरादून स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को परखा। स्टेशन पर नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन एवं राष्ट्रीय कुली मोर्चा, देहरादून ने महाप्रबंधक का स्वागत करते हुए अपनी समस्याओं के लिए ज्ञापन दिया। महाप्रबंधक/उत्तर रेलवे ने रेलवे नियमानुसार शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।
महाप्रबंधक ने देहरादून हेल्थ यूनिट का निरीक्षण कर मरीजों के उपचार से संबंधित सभी सुविधाओं का निरीक्षण किया।
हेल्थ यूनिट के विकास में किए गए कार्यों, बिल्डिंग इत्यादि का विस्तार पूर्वक निरीक्षण किया।
महाप्रबंधक उत्तर रेलवे के निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी उत्तर रेलवे सुजीत कुमार मिश्रा एवं मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे /मुरादाबाद राज कुमार सिंह तथा मण्डल के अनेक वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे आदित्य गुप्ता वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मण्डल भी मौजूद रहे

मुरादाबाद में लगातार बारिश के बीच जिलाधिकारी ने एसएसपी और नगर आयुक्त के साथ शहर में जल निकासी एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
मुरादाबाद गौशाला फाजलपुर एवं अस्थाई गौ संरक्षण केंद्र भटावली का उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक सिंह एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट (एसीएम) माधव उपाध्याय ने भारी बारिश में किया निरीक्षण
मुरादाबाद जोन SIB की टीम ने एक साथ तीन फर्मो पर मारे छापे 3 करोड़ 55 लाख की पकड़ी चोरी व्यापारियों द्वारा 34 लाख रुपए विभाग में किये जमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed