• Wed. Jun 3rd, 2026

Master Yug

Newspaper

Top Tags

बिजनौर::: जिलाधिकारी अजीत सिंह कौर एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के साथ थाना समाधान दिवस में थाना मंडावर में लोगों की जन समस्याओं का किया समाधान

ByAdmin Masteryug

Jul 12, 2025

बिजनौर जिलाधिकारी अजीत सिंह कौर एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के साथ थाना समाधान दिवस में थाना मंडावर में लोगों की जन समस्याओं का किया समाधान

उत्तर प्रदेश :बिजनौर 12 जुलाई 2025:- जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा आज पूर्वाह्न में पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के साथ थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना मंडावर में जनसामान्य की शिकायतों को सुना गया और उपस्थित अधिकारियों के माध्यम से उनका मौके पर समाधान किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि भूमि एवं पारिवारिक विवाद के मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण कर प्रकरण की स्थिति का जायजा लें और आसपास के लोगों से भी वास्तविकता जानकारी लेकर उनकी समस्या का प्रयास करें, तदुपरांत ही कोई उचित निर्णय लिया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली जन शिकायतों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से निस्तारण करें और शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी आख्या में अनिवार्य रूप से सम्मिलित करें ताकि सुनिश्चित हो सके की शिकायतकर्ता की संतुष्टि हो सके।
इस अवसर पर थाना अध्यक्ष मंडावर सहित अन्य पुलिस एवं राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed