• Wed. Jun 3rd, 2026

Master Yug

Newspaper

Top Tags

खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की अनोखी पहल जले हुए तेल से बायोडीजल बनाने वाली कंपनी तथा व्यापारियों के साथ की बैठक

ByAdmin Masteryug

Sep 12, 2025

खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की अनोखी पहल जले हुए तेल से बायोडीजल बनाने वाली कंपनी तथा व्यापारियों के साथ की बैठक

आज दिनांक 12 सितंबर 2025 को होटल राजमहल में रुको RUCO(REPURPOSE USED COOKING OIL) की बैठक नमकीन निर्माताओ रेस्टोरेंट संचालक तथा अन्य व्यापारियों के साथ जला हुआ तेल के विक्रय हेतु बायोड कंपनी के साथ हुई इसमें व्यापारियों को बताया गया दो बार से अधिक तेल का इस्तेमाल न करें तथा उसे जली हुई तेल को विक्रय हेतु कंपनी के प्रतिनिधि के साथ वार्ता हुई तथा कंपनी द्वारा आश्वासन दिया गया की जले हुए तेल की अच्छी कीमत देंगे तथा व्यापारियों से अनुरोध किया गया कि वह जले हुए तेल को इकट्ठा करके रखें कंपनी उसे क्रय करेगी बैठक में श्री संजय संजीव तरुण महेश्वरी निर्भय बिश्नोई रवि सैनी अभिषेक जैन राजवीर सिंह संजय कुमार सागर राय शरद कुमार सुंदर सिंह तथा बायो कंपनी के प्रतिनिधि विजय कुमार उपस्थित थे

उक्त का आयोजन मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसडी सच्चन के नेतृत्व में हुआ मौके पर सहायक आयुक्त खाद्य राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव एवं अन्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह रामकिशोर महिपाल सिंह प्रजन सिंह हितेंद्र पाल उपस्थित थे जले हुए तेल से बायोडीजल बनाने की एक अच्छी परंपरा है इसका पालन करने से प्रदूषण से मुक्ति व्यापारियों को आर्थिक लाभ और उपभोक्ताओं को स्वस्थ जीवन प्राप्त होगा अतः विभाग आप सभी से निवेदन करता है कि उपरोक्त में अपनी योगदान देने का कष्ट करें तथा प्रकृति को स्वच्छ रखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed