• Tue. Nov 10th, 2026

Master Yug

Newspaper

Top Tags

देश के प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित 15 दिवसीय प्रदर्शनी का राज्यमंत्री और एमएलसी ने किया शुभारंभ।

ByAdmin Masteryug

Sep 17, 2025

प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित 15 दिवसीय प्रदर्शनी का राज्यमंत्री और एमएलसी ने किया शुभारंभ।

मुरादाबाद शहर स्थित पंचायत भवन परिसर में प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित 15 दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ राज्य मंत्री ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत सोमेंद्र तोमर, एमएलसी ऋषि पाल सिंह, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी गोपाल अंजान, जिला अध्यक्ष भाजपा आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष गिरीश भांडुला सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।
राज्यमंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों ने पूरे प्रदर्शनी परिसर का भ्रमण किया और प्रधानमंत्री के कृतित्व और व्यक्तित्व से संबंधित विभिन्न चित्रों का अवलोकन किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश और मुख्यमत्री के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर नवीन कीर्तिमान स्थापित किया जा रहा है।
आज देश की अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर मजबूती मिली है और विश्व में देश की सफल योजनाओं और नेतृत्व को पहचान मिली है।

वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए विकास के सभी क्षेत्रों को गति प्रदान करने के लिए देश के मा. प्रधानमंत्री जी द्वारा ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भी “विकसित उत्तर प्रदेश-समृद्ध उत्तर प्रदेश” की दिशा में जन कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन और ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं।
इस दौरान प्रदर्शनी स्थल पर जिला नगरीय विकास अभिकरण द्वारा स्थापित विभिन्न विभागों के स्टॉल का भी निरीक्षण किया और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

भारतीय संपादक प्रेस क्लब मुरादाबाद के बैनर तले आज पत्रकारों ने मंडलायुक्त मुरादाबाद के माध्यम से उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया तथा पत्रकार के परिवार वालों को एक करोड रुपए का मुआवजा और एक नौकरी देने की मांग उठाई
हापुड के पत्रकार नसीम सिद्दीकी की विज्ञापन मांगने पर अशोक कुमार दड़ियाल तथा कपिल अग्रवाल और नरेश कुमार ने मिल कर 6 लोगों ने की थी हत्या मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार बाकी फरार
31 दिसंबर 2025 तक के बकाये पर मिलेगा लाभ, मूल बकाया जमा करने पर ब्याज और अर्थदंड में 100% तक छूट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed