• Thu. Sep 24th, 2026

Master Yug

Newspaper

Top Tags

मुरादाबाद में सपा की प्रेस वार्ता के बाद हुआ हंगामा, नसीमुद्दीन सिद्दीकी खाने की टेबल से चेत कर भागे टिकट को लेकर हुआ विवाद, ‘बाहरी बनाम स्थानीय’ मुद्दे पर भड़के सपा नेता,

ByAdmin Masteryug

May 9, 2026

मुरादाबाद में सपा की प्रेस वार्ता के बाद हुआ हंगामा, नसीमुद्दीन सिद्दीकी खाने की टेबल से चेत कर भागे टिकट को लेकर हुआ विवाद, ‘बाहरी बनाम स्थानीय’ मुद्दे पर भड़के सपा नेता,

एमपी, विधायक रहे गैर हाजिर

मुरादाबाद, 9 मई 2026 समाजवादी पार्टी की प्रेस वार्ता के बाद शुक्रवार को एक होटल में भारी हंगामा हो गया। टिकट की मांग को लेकर वरिष्ठ सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी नाराज होकर बीच में ही खाना छोड़कर होटल से बाहर निकल गए। आयोजकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे हाथ झटककर चले गए।

क्या है पूरा मामला

शुक्रवार को सपा ने मुरादाबाद में प्रेस वार्ता बुलाई गई थी। प्रेस वार्ता के बाद होटल में नेताओं के लिए खाने का इंतजाम भी था। सूत्रों के मुताबिक इसी दौरान मुरादाबाद 27 विधानसभा सीट से स्थानीय प्रत्याशी बनाए जाने की मांग उठ रही थी वही एक स्कॉलर में सलीम अख्तर की देवेदारी पेश की इसी में नसीमुद्दीन सिद्दीकी खाने से उठ बैठे और आयोजन से कहा सलीम अख्तर होश में रहो घर बुलाकर बेइज्जत करते हो और उसके बाद हाथ झांकते हुए नसरुद्दीन सिद्दीकी होटल से निकल आए

विस्तार से समझिए क्या है पूरा मामला
कुछ नेताओं ने इंजीनियर सलीम अख्तर के नाम की पैरवी की। तो उसी में कुछ सपा नेता बाहरी नाम से भड़क गए उसी को लेकर हंगामा छा गया

बताया जा रहा है कि बाहरी बनाम स्थानीय मुद्दे पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी नाराज हो गए। टिकट बंटवारे और प्रत्याशी चयन को लेकर उनकी नाराजगी खुलकर सामने आ गई। बहस बढ़ने पर वे गुस्से में खाना छोड़कर होटल से बाहर निकल गए। आयोजकों ने मनाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं रुके।
घटना के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। सपा के अंदरूनी खेमेबाजी और टिकट को लेकर चल रही खींचतान एक बार फिर सतह पर आ गई है। मुरादाबाद विधानसभा सीट पर स्थानीय चेहरे को टिकट देने की मांग लंबे समय से उठ रही है।

फिलहाल पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता की ओर से इस मामले पर आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं, घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त ने साईं हॉस्पिटल पास दिल्ली रोड के शाम 6:30 बजे शमा रेस्टोरेंट पर मारा छापा पंजीकरण निलंबित कर कराया बंद
मुरादाबाद::सरकारी आश्वासन संबंधी विधानसभा समिति की उपसमिति ने की विभागवार समीक्षा।
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद जीएसटी विभाग की ‘खामोशी’ में तैयार हो रही है बड़ी कार्यवाही करने का खेल! मुखबिर तंत्र अलर्ट, फर्जी बिल और ‘इनवॉयस’ के खिलाड़ियों पर शिकंजे कसने की तैयारी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed