• Sun. Aug 9th, 2026

Master Yug

Newspaper

Top Tags

उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद मे तीन दशक पुराने विवाद में एमडीए की बड़ी कार्रवाई, मदरसा जामिया अरबिया हयातुल उलूम पर चला बुलडोजर

ByAdmin Masteryug

May 9, 2026

उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद मे तीन दशक पुराने विवाद में एमडीए की बड़ी कार्रवाई, मदरसा जामिया अरबिया हयातुल उलूम पर चला बुलडोजर

उत्तर प्रदेश::मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने शनिवार को दिल्ली रोड स्थित लगभग तीन हेक्टेयर भूमि पर बने मदरसा जामिया अरबिया हयातुल उलूम की बिल्डिंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण किया। मुरादाबाद प्राधिकरण की इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनी रही।

प्राधिकरण वीसी अनुभव सिंह की अगर माने तो उक्त भूमि और निर्माण को लेकर करीब तीन दशक से न्यायालय में मामला विचाराधीन था। लंबे समय से चल रहे इस विवाद में मदरसा कमेटी द्वारा विभिन्न स्तरों पर याचिकाएं दायर की गई थीं, लेकिन अदालत द्वारा उनकी याचिका को तीन बार खारिज किया जा चुका है। इसके बाद एमडीए ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है ।

एमडीए सचिव पंकज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय के आदेशों और प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध कब्जों और नियम विरुद्ध निर्माणों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा। इस बड़ी कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र रही। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को बैरिकेडिंग कर अपने नियंत्रण में रखा, ताकि कानून व्यवस्था प्रभावित न हो। एमडीए की इस कार्रवाई को शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग की तैयारियों का किया निरीक्षण क्षेत्र में 16 रेस्क्यू पिंजरे लगाए गए, थर्मल ड्रोन एवं ट्रैंक्विलाइजिंग टीमें सक्रिय
सियाली खद्दर की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर डीएम मुरादाबाद को दिया प्रार्थना पत्र कार्रवाई की मांग सिहाली खद्दर गांव में 0.4330 हेक्टेयर भूमि को दबंग व्यक्तियों ने किया कब्जा
उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव के निर्देश में 376 असिस्टेंट कमिश्नरों राज्य कर जीएसटी अधिकारियों के इधर से उधर स्थानांतरित करने की लगी झड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed