• Wed. Jun 17th, 2026

Master Yug

Newspaper

Top Tags

मुरादाबाद मंडल में अत्याधुनिक ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली का सफल हुआ कमीशनिंग

ByAdmin Masteryug

Jun 17, 2026

मुरादाबाद मंडल में अत्याधुनिक ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली का सफल हुआ कमीशनिंग

मुरादाबाद मंडल निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में निरंतर विकास कार्यों, संरक्षा एवं सुरक्षित रेल संचालन, यात्री सुविधाओं में सुधार की दिशा में ठोस कदम बढ़ाते हुए कार्य किये जा रहे हैं।
इसी क्रम में दिनांक 16.06.2026 को सुनील कुमार / उपमुख्य संकेत एवं दूरसंचार अभियंता (परियोजना) के नेतृत्व में मुरादाबाद मंडल ने रेल सुरक्षा और परिचालन क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
मंडल के पिलखुवा-हापुड़-बाबूगढ़-कुचेसर रोड (24.73 किलोमीटर) रेलखंड पर आधुनिक ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह प्रणाली 16 जून 2026 को शाम 19 बजे शुरू कर दी गई है।
नई व्यवस्था के तहत ट्रेनों की स्थिति का पता लगाने और सिग्नलों को स्वतः नियंत्रित करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है। इससे एक ही रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित, तेज और व्यवस्थित ढंग से किया जा सकेगा।
परियोजना के अंतर्गत पिलखुवा हापुड़, हापुड़-बाबूगढ़ तथा बाबूगढ़-कुचेसर रोड के बीच कुल तीन ब्लॉक सेक्शन विकसित किए गए हैं। साथ ही 5 मानवयुक्त रेलवे फाटकों (एलसी गेट संख्या 80, 79, 76, 69 एवं 68) को सिग्नलिंग प्रणाली से जोड़ा गया है, जिससे ट्रेन आने पर फाटक संचालन और अधिक सुरक्षित एवं विश्वसनीय हो सकेगा।
इस कार्य के दौरान कई पुराने सिग्नलिंग सिस्टमों में आवश्यक बदलाव किए गए तथा कुल 14 रेलवे फाटकों पर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को उन्नत किया गया। इसके अतिरिक्त नए सिग्नल, ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, डेटा लॉगर और अन्य आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं।
यात्रियों और रेल संचालन को होने वाले प्रमुख लाभ :-
ट्रेनों की आवाजाही और अधिक सुरक्षित होगी।
एक ही रेलखंड पर अधिक संख्या में ट्रेनों का संचालन संभव होगा।
ट्रेनों के बीच सुरक्षित दूरी का बेहतर प्रबंधन होगा।
परिचालन में देरी कम होगी और समयपालन में सुधार आएगा।
भविष्य में बढ़ने वाले रेल यातायात को संभालने में सुविधा मिलेगी।
यह परियोजना मुरादाबाद मंडल द्वारा सिग्नलिंग अवसंरचना के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर रेल सेवाएं प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी।
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों की रफ़्तार बढ़ाने के लिए गाज़ियाबाद से सीतापुर सिटी (वाया मुरादाबाद, बरेली और रोज़ा) रेल खंड पर ऑटोमैटिक ब्लॉक सिगनलिंग (ABS) का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कुल 400 रूट किलोमीटर (RKM) लंबे इस प्रोजेक्ट में अब तक लगभग 100 रूट किलोमीटर का कार्य पूरा कर इसे चालू (कमीशन) कर दिया गया है। इसमें मुरादाबाद मंडल के गाज़ियाबाद-मुरादाबाद खंड पर मेहरौली से कुचेसर रोड (44 RKM) और रोज़ा-सीतापुर खंड पर बरतरा से महोली (60 RKM) के बीच नई प्रणाली शुरू हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed