🚦 “सुरक्षित सफर, जिम्मेदार चालक” : अमरोहा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया





पुलिस अधीक्षक अमरोहा लखन सिंह यादव के निर्देशन मे जनपद अमरोहा में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 22.06.2026 को यातायात पुलिस एवं स्थानीय पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों, राहगीरों एवं आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस टीम द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, ओवरलोडिंग से बचने तथा यातायात संकेतकों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं लापरवाही एवं यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं, जिन्हें थोड़ी सी सावधानी बरतकर रोका जा सकता है। सुरक्षित ड्राइविंग न केवल स्वयं की बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।
📌 जागरूकता अभियान के मुख्य संदेश—
✅ वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।
✅ तेज गति एवं लापरवाही से वाहन न चलाएं।
✅ वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें।
✅ नशे की अवस्था में वाहन चलाने से बचें।
✅ यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करें।
✅ सड़क पर धैर्य, अनुशासन एवं जिम्मेदारी का परिचय दें।
🚨 प्रवर्तन एवं चालान कार्रवाई—
जनपद में चलाए गए विशेष यातायात अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 535 चालान किए गए तथा आरोपित जुर्माना 1105000 रूपये है। इनमें ओवर स्पीड के चालानो की संख्या 341 तथा आरोपित सम्मन शुल्क 700000 रूपये है । इसके अतिरिक्त अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की गई तथा उन्हें भविष्य में नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया।
🔷 अमरोहा पुलिस की अपील—
“यातायात नियमों का पालन करना केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि स्वयं एवं दूसरों के जीवन की सुरक्षा के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। सुरक्षित वाहन चलाएं, नियमों का पालन करें और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में अपना योगदान दें।”
🚦 Traffic Rules Save Lives — Follow Them Every Time
