• Sat. Aug 1st, 2026

Master Yug

Newspaper

Top Tags

मुरादाबाद प्राधिकरण ने फिर चलाया अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर

प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा आज दिनांक 18 जनवरी 2024 को अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा ग्राम शाहपुर रोड से ग्राम मलकद्दा रोड ग्राम डिडौरा की मिलक में श्री इसराइल व श्री शाकिर आदि द्वारा लगभग 10 बीघा भूमि में की गई अवैध प्लॉटिंग, जिसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश नगर नियोजन अधिनियम 1973 के अंतर्गत सुसंगत धारा में योजित वाद संख्या 57/2023 में ध्वस्तीकरण आदेश पारित था, को ध्वस्त किया गया।
इसके साथ ही निकट खदाना झील ग्राम शाहपुर रोड ग्राम डिडौरा की मिलक में श्री बंटी चौधरी द्वारा लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में की गई अवैध प्लॉटिंग, जिसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश नगर नियोजन अधिनियम 1973 की सुसंगत धारा में वाद संख्या 56/2023 योजित है, को ध्वस्त किया गया।
साथ ही ग्राम शाहपुर रोड से ग्राम मलकद्दा रोड ग्राम डिडौरा की मिलक में श्री विकास वर्मा व श्री सतेंद्र कुमार आदि द्वारा लगभग 15 बीघा भूमि में की गई अवैध प्लॉटिंग, जिसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश नगर नियोजन अधिनियम 1973 के अंतर्गत सुसंगत धारा में योजित वाद संख्या 53/2023 में ध्वस्तीकरण आदेश पारित था, को भी ध्वस्त किया गया।
आज की इस कार्यवाही में प्राधिकरण के सहायक अभियंता श्री के के शुक्ला, अवर अभियंता श्री मनोज कुमार सिंह एवं सभी प्रवर्तन टीम के कर्मचारियों के साथ साथ थाना मझोला की भारी पुलिस बल उपस्थित रही।

उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव के निर्देश में 376 असिस्टेंट कमिश्नरों राज्य कर जीएसटी अधिकारियों के इधर से उधर स्थानांतरित करने की लगी झड़ी
जोनल टैक्स फेडरेशन (रजि.) मुरादाबाद के तत्वाधान में सिल्वर स्पून रेस्टोरेंट रामगंगा बिहार में पदाधिकारी का 2026′ 27 शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास, राजस्व एवं कानून व्यवस्था को लेकर सर्किट हाउस में की समीक्षा बैठक और अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश 365.50 करोड़ की 63 परियोजनाओं को मुरादाबाद को दी सौगात ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed