• Sat. Nov 7th, 2026

Master Yug

Newspaper

Top Tags

जिलाधिकारी श्री मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।

ByAdmin Masteryug

Jan 10, 2024

समाधान दिवस में कुल 50 शिकायतें आयीं, जिसमें से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस मंे मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की सचिव द्वारा प्रतिभाग नहीं करने पर स्पष्टीकरण लिया गया।
समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने कहा कि जमीन की पैमाइश के मामलें में धारा 24 की कार्यवाही की जायें। पी0एम0 आवास दिलाये जाने की शिकायत पर एसडीएम सदर को निर्देशित किया गया कि पात्रता की श्रेणी चयन करके आवास दिलाया जाये। इसके साथ ही नाला निर्माण, चकमार्ग पर कब्जा, भूमि पैमाइश, जमीन के अवैध कब्जे आदि शिकायतंे आयींे जिनका निस्तारण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गयें। समाधान दिवस में सबसे अधिक राजस्व विभाग की शिकायतें प्राप्त हुई।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री हेमराज मीना, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 कुलदीप सिंह, परियोजना निदेशक सतीश प्रसाद मिश्र, संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार दुबे, बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार गंगवार, उपजलाधिकारी सदर, तहसीलदार रामवीर सिंह सहित लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, चकबंदी विभाग एवं सभी जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

भारतीय संपादक प्रेस क्लब मुरादाबाद के बैनर तले आज पत्रकारों ने मंडलायुक्त मुरादाबाद के माध्यम से उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया तथा पत्रकार के परिवार वालों को एक करोड रुपए का मुआवजा और एक नौकरी देने की मांग उठाई
हापुड के पत्रकार नसीम सिद्दीकी की विज्ञापन मांगने पर अशोक कुमार दड़ियाल तथा कपिल अग्रवाल और नरेश कुमार ने मिल कर 6 लोगों ने की थी हत्या मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार बाकी फरार
31 दिसंबर 2025 तक के बकाये पर मिलेगा लाभ, मूल बकाया जमा करने पर ब्याज और अर्थदंड में 100% तक छूट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed